मंगलवार को खेरिज दुकानों के उठे शटर पुलिस ने गिरवाए, बनाए चालान
May 26 2020
ग्वालियर। लॉकडाउन के चौथे चरण में सभी दुकानों के लॉक अनलॉक हो गए हैं और हर रोज दुकानदार कारोबार कर रहे हैं, लेकिन मंगलवार सुबह पुलिस ने अधिकांश दुकानों के शटर डाउन करवा दिए। कुछ दुकानदारों ने कहा कि वह सातों दिन कारोबार करते हैं और न इतवार न मंगलवार को दुकानें बंद करते हैं तो फिर हम क्यों बंद करें, जिस पर पुलिस ने कहा कि अब तो 7 दिन में एक बार बंद करनी ही है।
व्यापारी अपना कारोबार कर सकें इसके लिए प्रशासन ने सभी दुकानों को खुलने की अनुमति दे दी है लेकिन यह भी कहा है कि जो दुकानें इतवार को बंद रहती हैं वह बंद रहेंगी और जो कारोबारी मंगलवार को शटर डाउन रखते हैं वह भी नहीं उठाएंगे। सुबह खेरिज कपड़ा कारोबारी, जूते की दुकानें सहित अन्य दुकानों के शटर डाउन रहे। कुछ लोगों न शटर उठाए तो उन्हें पुलिस ने गिरवा दिए। मंगलवार को नजरबाग मार्केट, टोपी बाजार, दही मंडी, माधवगंज, क पू, मुरार, सदर बाजार सहित कई बाजारों के शटर गिरे रहे।
पुलिस ने लगाया जुर्माना
मंगलवार को जो दुकानदार अपना कारोबार कर रहे थे, उनके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने सुबह टोपी बाजार पहुंचकर मोबाइल कारोबारियों को पहले समझाइश दी उसके बाद चालानी कार्रवाई शुरू कर दी, इसी तरह सुभाष मार्केट, नेहरू मार्केट में भी पुलिस ने जुर्माना लगाया। पुलिस के वाहन भी मार्केटों में पहुंचे और हिदायत दी कि मंगलवार को अपनी दुकानें बंद रखें नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।
यह रहे असमंजस में
दुकानें बंद को लेकर कई व्यापारियों में असमंजस बना रहा कि वह अपनी दुकानें खोलेंगे या बंद रखेंगे। कई लोगों ने तो अपने उन परिचितों को फोन लगाया जो मीडिया से जुड़े हैं या पुलिस व प्रशासनिक विभाग में हैं। जो दुकानदार असमंजस में रहे वह हैं जनरल स्टोर संचालक, बेकरी संचालक, कलर बेचने वाले आदि शामिल हैं। मंगलवार को अधिकांश दुकानें खुली रहती हैं।
यह रहते हैं रविवार को बंद
थोक कारोबारी अपना कारोबार रविवार को बंद रखते हैं जबकि खेरिज में सामान बेचने वाले दुकानदार मंगलवार को। रविवार को दाल बाजार, लोहिया बाजार, गांधी मार्केट, नया बाजार, इंदरगंज, हाइकोर्ट रोड, राजीव प्लाजा के शटर डाउन रहे तो मंगलवार को मु य बाजारों के शटर डाउन हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









