रेलवे आरक्षण कार्यालय पर रिफंड को लेकर हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

May 26 2020

ग्वालियर। पूर्व में टिकट बुक कराने वाले पहुंचे लोग रिफ ंड के लिए रकम उपलब्ध नहीं होने पर हंगामा शुरु कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही आरक्षण केन्द्र पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने लोगों को रिफंड का भरोसा देकर शांत कराया। स्थानीय रेल सीआरएस सोमवार को बुक किए गए आरक्षित टिक टों से मिली एक लाख रुपए की रकम से लोगों को टिक ट के एवज में रिफंड वापस करते दिखे। रकम की उपलब्धता नहीं होने के कारण आरक्षण काउंटर पर बैठे रेल कर्मचारियों की लोगों से लगातार नौक-झोंक ाी हो रही है। ग्वालियर रेलवे स्टेशन के आरक्षण कार्यालय से एक जून से देश के अन्य शहरों के लिए जाने वाले यात्रियों के विंडो टिकट की बुकिंग चार दिन पहले शुरु की गई है। वहीं साथ ही रेलवे बोर्ड के निर्देश के अनुसार ऐसे यात्री जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान परेशानी से बचने के लिए पूर्व में ही संबंधित ट्रेनों के लिए विंडो टिकट बुक कराए थे। ऐसे यात्रियों को आरक्षण कार्यालय पर शुरू किए गए दो काउंटरों से टिकट का रिफंड भी किया जा रहा है। टिकट रिफंड करने के लिए एनसीआर मण्डल ने कैश उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिसके कारण करंट टिकट बुक होने पर मिल रही रकम से टिकटों का रिफंड स्थानीय रेलवे प्रबंधन द्वारा किया जा रहा है। सोमवार को एक सौ दस यात्रियों द्वारा अपना रिफंड वापस लिए जाने के कारण नगदी की उपलब्धता नहीं होने से यात्रियों को रकम वापसी के लिए मंगलवार को लंबा इंतजार करना पड़ा। लंबा इंतजार करने के बाद रिफ ंड नहीं मिला तो भीषण गर्मी में लाइन में लगे इन लोगों ने जमकर हंगामा किया।