यात्री वाहनों पर ज्यादा सवारी मिलने पर पुलिस करेगी कार्रवाही

May 26 2020

 ग्वालियर। कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए प्रशासन ने यात्री वाहनों के पहिए लॉक कर दिए हैं और निजी वाहनों पर भी सीमित लोगों को बैठाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन इसके बाद भी आमजन को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने के लिए सड़कों पर ऑटो, रिक्शा और तांगे दौड़ रहे हैं। वाहन चालक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के बजाए यात्रियों को निर्धारित सं या से ज्यादा बैठाकर उनके गंतव्य तक पहुंचा रहे हैं। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस अब स त कदम उठाने जा रही है। 
मंगलवार को पुलिस कप्तान के निर्देश पर शहरभर में तैनात ट्रैफिक के जवानों ने यात्री वाहनों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। परिवहन विभाग द्वारा यात्री वाहनों, ऑटो, बस, टे पो, तांगे पर बैन लगाया हुआ है और दुपहिया वाहन पर एक सवारी, चार पहिया वाहन पर दो सवारियों को बैठाने का फरमान दिया है। यात्री वाहनों के पहिए लॉकडाउन के दौरान थमे रहे लेकिन चौथे चरण में सड़कों पर ई-रिक्शा, ऑटो और तांगे दौड़ रहे हैं। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सुबह से ही कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।               
एक सवारी पर आपत्ति नहीं
ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी नरेश अन्नोटिया ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान ऑटो, ई-रिक्शा के पहिए लॉक होने के कारण इन चालकों को परेशान होना पड़ा है। वाहन चालक अगर एक सवारी बैठाकर ले जाते हैं तो आपत्ति नहीं है और कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, लेकिन एक सवारी से ज्यादा मिलती है तो जुर्माना लगाया जाएगा।