एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ग्वालियर ने पुलिस अधीक्षक को 10 हजार सर्जिकल कैप भेंट किए

May 26 2020

ग्वालियर। नोवल कोरोना वायरस महामारी के चलते संक्रमण के खिलाफ सुरक्षा हेतु एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस क पनी लिमिटेड की ग्वालियर शाखा ने पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन को 10 हजार सर्जिकल कैप भेंट किये गये। यह प्रायोजन एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस भोपाल क्षेत्र के मु य अधिकारीगण संजय भटनागर-क्षेत्रीय निदेषक,  राजेश भूगरा-क्षेत्रीय प्रबंधक के निर्देशानुसार पंकज चौरसिया व मनेंन्द्र झा की उपस्थिति में पुलिस अघीक्षक कार्यालय में संपन्न हुआ।
कोरोना वायरस वैष्विक महामारी के चलते हमारी सुरक्षा हेतु ग्वालियर पुलिस लगातार लगी हुई है। इनके परिश्रम से जहॉ समाज को सुरक्षा मिल रही है वहीं देखने में आया कि अन्य जिलों में पुलिस के कर्मचारी भी ड्यूटी के दौरान संक्रमित हो रहे हंै। ग्वालियर जिले में पुलिस कर्मचारी कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त रहकर समाज को सुरक्षा प्रदान कर सके उसके लिये एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस क पनी लिमिटेड के अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को 10 हजार सर्जिकल कैप भेंट किये, जिससे ग्वालियर पुलिस के अधिकारी कर्मचारी कोरोना सक्रमंण से मुक्त रहते हुये अपने कार्य को सफलतापूर्वक निष्पादित करने में सहायक सिद्ध होगा। इस प्रायोजन में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने शहरवासियों को कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिये दिशा निर्देशो का पालन करने का आग्रह किया एंव एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस परिवार की ओर से लिये गये इस प्रयास की सराहना और धन्यवाद किया।