ईद पर की विशेष सफाई व सेनेटाइजेशन

May 25 2020

ग्वालियर। ईद के त्योहार के मद्देनजर सोमवार को अवकाश के बावजूद गर निगम द्वारा शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ ही सेनेटाइजेशन भी किया गया। शहर के सबी 66 वार्ड में चले इस अभियान के तहत सुबह से ही निगम का अमला गाड़ी व पंप लेकर शहर में उतर गया और बाजारों के साथ ही लगी मोहल्लों को सेनेटाइज किया। इस दौरान क्षेत्रीय अधिकारी व दरोगा मौजूद रहे। घरों के भीतर भी सेनेटाइजेशन व फोगिंग भी की गई। वहीं सुबह से रूटीन सफाई की गई और कचरा भरवाया गया, इसके बाद दोपहर में भी कचरा उठवाया गया। इस दौरान मस्जिदों में भले ही नमाज नहीं हो लेकिन सुबह से सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया गया था।