नौतपा:पहले ही दिन खाल झुलसी
May 25 2020
ग्वालियर। नौतपा क्या कहर बरपाएगा, इसका ट्रेलर सूरज के तल्ख तेवरों ने तीन दिन पहले से रिलीज करना शुरु कर दिया था, वहीं सोमवार की सुबह आठ बजे से ही आसमान से बरसती आग और दस किलोमीटर की र तार से चल रहीं गर्म हवा ने पहले दिन ही नौतपा की फिल्म को सुपरहिट साबित कर दिया। इन हालात में लोग घर से बाहर निकलना तो दूर बाहर निकलने की हि मत तक नहीं जुटा पाए। यानि जबरदस्त सन्नाटा, 12 बजे के बाद के हालात पिन ड्रॅाप साइलेंट जैसे बन गए।
आदमी तो आदमी सड़कों पर विचरने वाले आवारा जानवर भी प्रचंड गर्मी से बचने के लिए राहतभरी जगह ढूंढते दिखे। पारे ने जो गति पकड़ी तो यह साढ़े 11 बजे ही 42.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
सोमवार को सभी सरकारी और गैर सरकारी द तर खुलने थे, ऐसे में गर्मी का कहर इन्हें झेलना पड़ता, लेकिन ईद होने के कारण अवकाश है, जिसके चलते यह घर पर ही आराम कर रहे हैं और गर्मी से राहत मिल गई है। यह अलग बात है कि घर में रहते हुए भी कूलर-पंखे तेज गर्मी के आगे पस्त नजर आ रहे हैं, जिससे बेचैनी महसूस हो रही है, लेकिन उन्हें चिंता यह है कि कल तो बाहर निकलना ही पड़ेगा।
सुबह से जलन-झुलसन
भले ही बीते तीन रोज से सूरज के तेवरों में आई दबरदस्त तल्खी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, लोग आहत है, वहीं आज नौतपा का आगाज आसमान से बरसती आग के साथ हुआ। सुबह आठ बजे ही हालात यह हैं कि सूरज की चुभती तीखी किरणें और गर्म हवा चैन नहीं लेने दे रही। नौ तपा के इस विकराल रूप के खौफ ने सुबह से ही शहर में सन्नाटे के हालात पैदा कर दिए। जरूर काम से भी लोग बाहर निकलने से कतरा रहे हैं, करें तो क्या दरवाजा और खिड़की खोलते ही लू के जो थपेड़े पड़ रहे हैं, वह असहनीय हैं। भले ही सोमवार को ईद का त्योहार था, लेकिन लोग गर्मी के कारण मोबाइल पर ही बधाई दे रहे थे। लपट से खुद को बचाने के लिए लोगों ने अब तौलिया और साफे अलमारी से बाहर निकाल लिए हैं, लेकिन यह भी किसी तरह की रियायत नहीं दिलवा पा रहे।
शटर उठा दिए पर ग्राहक गायब
दुकानदारों ने भी नियत समय पर अपनी दुकानों के शटर उठा दिए थे, लेकिन सुबह से आसमानी आग के चलते ग्राहकों का टोटा है, ऐसे में यह केवल इंतजार ही कर रहे हैं, बल्कि अधिकांश तो शटर नीचे कर पंखे और कूलर की हवा में आराम करते दिख रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









