मुसाफिरों को कराया भोजन

May 25 2020

ग्वालियर। पिछले 57 दिन से सिकरौदा चौराहा मालवा कॉलेज के पास महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटका और केरला से परिवार के साथ ट्रकों, बसों, ऑटो, मोटरसाइकिल द्वारा आने वाले और यूपी, पंजाब, हरियाणा, ज मू, उत्तराखंड अपने-अपने घर जाने वाले करीब 2200 भाइयों, बहनों और ब'चों को पूड़ी आलू की सब्जी, छोले-पनीर की सब्जी, सूजी का हलवा, नमकीन छाज, केले, बच्चों के लिए बिस्किट, बेफर्स और ठंडा मिनरल वाटर निशुल्क वितरण किया। इस मौके पर न्यायमूर्ति जीएस आहलूवालिया ने टीम से परिचय प्राप्त कर उत्साह बढ़ाया। सेवा कार्य करने वालों में यूनियन बैंक मैनेजर हाई कोर्ट ब्रांच विवेक उपाध्याय, पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात प्रधान आरक्षक भागीरथ सिंह, एडवोकेट सुनील शर्मा, सुधीर परिहार, प्रतीक स?सेना, मुनेंद्र सिंह, शिव सोनी, राम प्रकाश चौरसिया, राजीव शर्मा उपस्थित थे।