कोरोना योद्धाओं का हुआ स मान
May 25 2020
ग्वालियर। मध्य प्रदेश शासन आयुष विभाग के आदेशानुसार जिला आयुष कार्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सोमवार को नोडल अधिकारी डॉ प्रवीण चिरगईया,एवम् अनीता भदौरिया, शगुन शर्मा द्वारा प्रगति विहार गोले का मंदिर पर जीवन अमृत योजनांतर्गत त्रिकटु काढ़े का वितरण किया गया, प्रगति विहार निवासी डॉ हरेंद्र शर्मा एवम् कॉलोनी वासियों ने आयुष विभाग की टीम का फूल मालाओं से स्वागत किया गया, कॉलोनी के लोगो ने विभाग द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए टीम के लोगो का धन्यवाद किया कि आप लोग इतनी गर्मी में भी खुद की परवाह ना करते हुए लोगों की सेवा में निरंतर अपना श्रेष्ठ कार्य कर रहे है।
डॉ प्रवीण द्वारा कहा गया कि त्रिकटु काढ़ा को लोग उत्सुकता से ले रहे है और अब लोगों द्वारा फीडबैक भी आ रहे है कि आपके द्वारा दिए गए काढ़े को पीने से लाभ प्राप्त हो रहा है, डॉ प्रवीण द्वारा बताया गया कि संचालनालय आयुष द्वारा अब 50ग्राम के काढ़े के पैकेट जिला पंचायत एवं वार्ड स्तर पर वितरित किए जा रहे है सभी जगह लोगो को इस योजना का लाभ आयुष विभाग मध्यप्रदेश शासन निरंतर देने के लिए कार्य कर रहा है।
जिला आयुष अधिकारी डॉ राकेश शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन आयुष विभाग की ओर से शुरू की गई जीवन अमृत योजना में त्रिकटु चूर्ण को एक च मच, 6 कप पानी, 4-5 तुलसी पत्र को आधा शेष रहने तक उबालना है और फिर उसे घूंट घूंट करके पीना है। जिला आयुष कार्यालय के माध्यम से अभी तक लगभग 4 लाख लोगो से अधिक लोगों को आयुष औषधियों से लाभान्वित किया गया है। आयुष मंत्रालय का यह प्रयास निरंतर जारी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









