छाते के साथ ड्यूटी करेंगे यातायात पुलिस के जवान-एएसपी

May 25 2020

ग्वालियर। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये गये लॉकडाउन में 45-46 डिग्री तापमान में शहर के यातायात पुलिस अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे थे। एसपी नवनीत भसीन ने यातायात पुलिस के जवानों का समर्पण और इनकी ड्यूटी देखकर इनको सिर पर छाये के लिये बेहतर क्वालिटी के छाते प्रदान किये गये हैं।
सबसे पहले एएसपी पंकज पांडे ने छाते वितरण का शुभारंभ शहर से 25 किमी दूर रायरू निरावली के प्रवेश द्वार पर तैनात यातायात पुलिस कर्मियों को छाते प्रदान किये गये। इस अवसर पर साथ में डीएसपी यातायात अजय त्रिपाठी, नरेश अन्नोटिया और विवेक कनपुरिया साथ में रहे। इस मौके पर एएसपी पंकज पांडे ने बताया कि यह पुलिस के जवान चिलचिलाती धूप में अपनी ड्यूटी को राहत के साथ अंजाम दे पायेंगे।
इन पॉइंट पर बांटे गये छाते
शहर से 25 किमी दूर शहर के प्रवेश द्वार पर जहां कोरोना के मरीज प्रवेश करते हैं सबसे पहले निरावली पॉइंट पर एएसपी पंकज पांडे अपने हाथों से दिया इसके बाद तीनों यातायात डीएसपी ने अपने थाना क्षेत्रों के पॉइंट पर तैनात यातायात के जवानों को छाता वितरण किये। जिनमें निरावल बरैठा, मोहनपुर, गोला का मंदिर, फूलबाग गुरूद्वारा, नदीगेट, पाटनकर चोराहा, महाराज बाड़ा, सिकरौदा तिराहा (मालवा कॉलेज के पास), शान शौकत, इंदरंगंज, गस्त का ताजिया, रॉक्सीपुल, विक्की फैक्ट्री चौराहा बड़ागांव आदि यातायात पॉइंटों पर डबल कवर पैराशूट छाते उपलब्ध करवायें गये हैं।