62 दिन बाद लगी फालका बाजार की हाट
May 24 2020
ग्वालियर। किराने का सामान और कपड़े खरीदने के लिए एक ही छत के नीचे ग्राहक मॉल में पहुंचते हैं लेकिन इन दिनों मॉल बंद हैं और लोग सब्जी से लेकर कपड़ों की खरीदारी करने फालका बाजार स्थित हाट में पहुंच रहे हैं।
रविवार को काजल टॉकीज के पीछे इस मॉल के युग में भी हाट लगती है यहां कई परिवार खरीदारी करने के लिए सुबह से लेकर रात तक पहुंचते हैं। कोरोना महामारी के चलते लगने वाली हाट को जिला प्रशासन व पुलिस अधीक्षक ने बंद करा दिया था जो आज 62 दिन बाद शुरू हो गई। रविवार को सुबह 6 बजे से फालका बाजार स्थित हाट में सब्जी, फलों के ठेलों से लेकर पुराना सामान बेचने वालों की दुकानें लग जाती हैं और खरीदार भी सस्ता सामान खरीदने के लिए पहुंचना शुरू हो जाते हैं। चर्च के बाहर आधा दर्जन से ज्यादा मसाला, मैगी, पास्ता के ठेले लगे हुए हैं तो वहीं गंगवाल फैक्ट्री के पास सब्जी, फल की दुकानें सजना शुरू हो गई हैं। सुबह होते ही हाट बाजार में जैसे ही दुकानें लगना शुरू हुईं तो दुकानदार भी सस्ती वस्तुओं की चाह में पहुंच गए। लोगों का कहना है कि ड्रायफ्रूड्स, सब्जी, घर सजाने का सामान, कपड़े सब एक ही स्थान पर सस्ता मिल जाता है। हाट में भीड़ लगने के बाद पुलिस ने कई बार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए समझाइश भी दे रहे हैं। वहीं मुरार में भी रविवार को हाट लग गई। सुबह से ही खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है।
बना रहा असमंजस
लॉकडाउन के चौथे चरण में दुकानें खुलवाई गई हैं और आदेशित किया गया था कि रविवार को सभी बाजारों के शटर डाउन रहेंगे, लेकिन देर रात आए आदेश के बाद सभी दुकानें खुल गई हैं। प्रशासन द्वारा कहा गया है कि जो दुकानें जिस वार को बंद रहती हैं वह उसी बार को रहेंगी। शहर में थोक कारोबारी रविवार को अपना कारोबार नहीं करते हैं तो खेरिज कारोबारी मंगलवार को शटर डाउन रखते हैं। नए आदेश के बाद व्यापारी असमंजस में रहे कि दुकानें खोलना है या नहीं। कुछ कारोबारी तो कारोबार करने ही नहीं पहुंचे। आज थोक कारोबारियों के शटर डाउन हैं और खेरिज की दुकानें खुली हैं।
इन बाजार के नहीं खुले शटर
प्रशासन द्वारा आदेश दिया गया है कि जो बाजार जिस वार को बंद रहते थे उसी दिन बंद रहेंगे। शहर में थोक बाजारों के शटर रविवार को पूरी तरह से डाउन है। शहर के अधिकांश थोक बाजार सुबह से ही नहीं खुले हैं। दाल बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी करने के लिए लोग पहुंचते हैं लेकिन रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होने से यहां के शटर डाउन है इसी तरह लोहिया बाजार में कारोबार नहीं हो रहा है। नया बाजार, गांधी मार्केट में भी कपड़ा कारोबारियों ने अपने शटर नहीं उठाए हैं। दाल बाजार कारोबारियों का कहना है कि प्रशासन के आदेश का पालन किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों द्वारा इन थोक बाजार के दुकानदारों को हिदायत दी जा रही है कि वह अपना कारोबार नहीं करें। मंगलवार को खेरिज की दुकानें बंद रहेंगे।
टोकन देकर कट रहे बाल, हो रहा मेकअप
चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए अब महिलाओं को इंतजार करना होगा और जब नंबर आएगा तो तुरंत ही ब्यूटी पार्लर पहुंचना होगा। कोरोना माहमारी के चलते लगभग 2 माह से ब्यूटी पार्लर और सैलून के शटर डाउन हैं जिससे महिलाएं हेयर स्टाइल नहीं बनवा पा रही हैं तो वहीं चेहरे की ब्यूटी भी बढ़ाने से वंचित रहीं। सरकार द्वारा ब्यूटी पार्लर और सैलूनों को खोलने की अनुमति कड़ी शर्तों के साथ दे दी है। ब्यूटी पार्लर संचालक भी सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे और हर आने-जाने वाले ग्राहक को चेक किया जाए, इसके लिए टोकन सिस्टम शुरू करने जा रहा है। कुछ नामी, गिरामी ब्यूटी पार्लरों ने तो टोकन सिस्टम शुरू कर दिया है। मेकअप शाइनी स्टार ब्यूटी सैलून की संचालिका तारा शाह ने बताया कि ग्राहक को टोकन नंबर बताया जा रहा है और जैसे ही नंबर आने वाला होता है तो ग्राहक को फोन कर सूचना दे देते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









