आज से नौतपा, लोग अभी से सहमे शहर में गर्मी का कोहराम
May 24 2020
ग्वालियर। शनिवार को उदय के साथ ही सूरज ने जिन तीखे तेवरों का प्रदर्शन किया और पारा 46 डिग्री सेल्सियस को स्पर्श करता दिखा, वहीं रविवार को हालात और भी बिगड़े हुए हैं। पारा किस तरह का दांव खेलने वाला है इसके संकेत उसने सुबह से देना शुरु कर दिए थे, दस बजे ही लोगों को घर में कैद होना पड़ा। साढ़े 11 बजे ही पारा 43. डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और 12 बजे तक तो तेज गर्मी के हालात बन गए। यदि कुछ देर भी सूरज से सीधा सामना किया जाए या फिर नंगे पैर जमीन पर रख दिए जाएं तो मांस उधड़कर जमीन से चिपक जाए। सूरज के तल्ख तेवरों को देखते हुए मौसम के जानकारों ने साफ कर दिया कि पारे ती छलांग 46 डिग्री को पार कर सकती है। जबकि बीते साल पूरे मई में पारा 45.5 डिग्री से आगे नहीं बढ़ सका था। अब हालात यह हैं कि सुबह से लेकर सूर्यास्त के बाद तक गर्म हवा चैन नहीं लेने दे रही।
धूप की तेजी से सन्नाटे में शहर
सुबह ही सूरज की किरणों ने जिस तल्खी के साथ अपने कदम जमीन पर रखे वहीं से दिन भर की क्या हालत रहने वाली है इसका सूत्रपात हो गया। दस बजे तक तो गर्मी और तेज गर्म हवा झुलसाने लगी थी, जिसके चलते जरूरी काम होने के बाद भी लोग बेहद हि मत जुटाकर ही घर से बाहर निकले और जल्दी ही वापस भी हो लिए। 12 बजे तक तो सूरज ने मांस जलाना शुरु कर दिया था, ऐसे में जिधर निगाह डालो सड़क, बाजार, गली या मोहल्ला हर ओर सन्नाटा सा पसर गया है। घर का दरवाजा खोलने के साथ ही लपट का तेज झोंका थप्पड़ सा मार रहा है। तब लोग घरों में ही रहना मुनासिब समझ रहे हैं। यहां तक की आवारा जानवर भी गर्मी से घबराकर यहां वहां छिपने की जगह तलाश रहे हैं। इस सन्नाटे को बीच-बीच में गाडिय़ों की आवाजें जरूर तोड़ती हैं, इसके बाद फिर खामोशी छा जाती है।
रविवार को गर्मी का ऐसा कहर झेलने के बाद अब शहरवासियों की चिंता इस बात को लेकर बढ़ गई है कि आज सोमवार से क्या होगा। क्योंकि नौतपा का आज आगाज है और माना यह जाता है कि गर्मी के सीजन के यह नौ दिन सबसे गर्म होते हैं और 47- 48 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। नमी में अभी और कमी आएगी।
इधर मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि भले ही पारा अभी नाक में दम कर रहा है, लेकिन 29 से मौसम फिर बदलेगा और 29, 30 व 31 मई को जोरदार बरसात हो सकती है ऐसे में नौतपा पिटने की प्रबल संभावना है।
कूलर-एसी की खूब बिक्री
लॉकडाउन के कारण सिर पकड़कर बैठे कूलर और एसी वालों की तो गर्मी के बढ़ते ही दो दिनों में ही बल्ले-बल्ले हो गई। ग्राहकों की इनके यहां जमकर भीड़ उमड़ रही है, वहीं कूलर वालों का तो यह कहना है कि लॉकडाउन के चलते वह ज्यादा कूलर तैयार ही नही करा पाए अब उनके पास कूलरों का टोटा हो गया है, जबकि डिमांड लगातार बढ़ रही है। वहीं ग्राहकों की मजबूरी के चलते वह कूलरों की कीमत से अधिक रकम वसूलने में भी पीछे नहीं हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









