कांग्रेस नेता के खिलाफ भाजपा ने थाने में दिया आवेदन

May 24 2020

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ आपत्ति जनक टिप्पणी करने वाले एवं महल में उनके खिलाफ पोस्टर लगाने वाले कांग्रेसियों के खिलाफ झांसी रोड थाने पर भाजपा ग्वालियर अध्यक्ष कमल माखीजानी ने कार्यकर्ताओं साथ सीएसपी को आपत्ति व्यक्त कर कार्यवाही करने के लिये कहा।  
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में उप चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होते ही राजनीतिक घटनाक्रम भी तेज हो गए क्योंकि उपचुनाव में ग्वालियर चंबल अंचल से 16 सीटों पर चुनाव लड़ा जाना है ऐसे में कांग्रेस भाजपा सहित सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी हलचल बढ़ा दी है इस बीच रविवार की सुबह शहर के महल गेट, गस्त का ताजिया एवं अन्य स्थानों पर सिंधिया की गुमशुदगी के पोस्टर देखने को मिले। कमलनाथ सरकार से असंतुष्ट पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कांग्रेस की सरकार को गिराने में अहम भूमिका निभाई गई थी और उनके 20 से अधिक समर्थक मंत्री विधायकों द्वारा इस्तीफा दे दिया गया था। ऐसे में वर्तमान में कांग्रेसी नेताओं द्वारा सिंधिया को लगातार टारगेट किया जा रहा है और इसी के चलते कुछ कांग्रेसी नेताओं ने रविवार को महल गेट और अन्य स्थानों पर सिंधिया की गुमशुदगी के पोस्टर लगा दिए साथ ही उनका पता लगाने वाले को 51 हजार का इनाम की घोषणा भी कर दी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सिंधिया ने जो आरोप लगाकर कांग्रेश से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन की थी वह काम आज भी पूरे नहीं हुए हैं ग्वालियर चंबल अंचल में कोरोना महामारी अपने पैर पसार चुकी है गरीबों को राशन मुहैया नहीं हो रहा है और पूर्व केंद्रीय मंत्री का कोई अता पता नहीं है।