तहसीलदार शिवानी पांडे की टीम ने चालान कर 37 सौ रूपये वसूले

May 24 2020

ग्वालियर। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये किये गये लॉकडाउन का उल्लघन कर रहे दुकानदारों का एडीएम किशोर कन्याल के निर्देश पर 45 डिग्री सैल्यिस तापमान में जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार शिवानी पांडे, आरआर होतम सिंह यादव, शिवदयाल शर्मा, मिथिलेश शर्मा, नगरनिगम की ओर से टाइमकीपर अनूप कौशल, गोविंद कुशवाह और पुलिस विभाग की ओर से अवधेश तोमर राजीव प्लाजा पर पहुंचे। लॉकडाउन का उल्लघन कर रहे शॉप संचालकों पर चालानी कार्यवाही की। जिसमें शॉप संचालकों से 3700 रूपये वसूल करते हुए चेतावनी दी अगर भविष्य में लॉकडाउन का उल्लंघन करते पाये गये तो आपके विरूद्ध एफआइआर दर्ज की जायेगी।
इंसीडेंट कमाण्डर एवं तहसीलदार शिवानी पांडे ने इन शॉप संचालकों पर चालानी कार्यवाही की जिनमें स्मार्ट शॉप मोबाइल रिपयरिंग, सैमसंग मोबाइल शॉप, नोकियॉ शॉप, आदर्श मोबाइल स्टोर, विवो सतगुरू मोबाइल, गुलाब मोबाइल शॉप, अमित मोबाइल शॉप आदि शॉप संचालकों पर चालानी कार्यवाही की गयी।