ग्वालियर में कोरोना से दूसरी मौत

May 24 2020

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला की आज मौत हो गई। मृत महिला का नाम 106 वर्षीय देवा बाई निवासी डबरा बताया गया है। बुजुर्ग महिला की मौत के बाद अब ग्वालियर में कोरोना से मरने वालों की सं या 2 हो गई है। वहीं ए बूलेंस से शव लेकर मुक्तिधाम पहुचे कर्मियों में कोरोना संक्रमण का भय साफ तौर पर देखा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार डबरा निवासी देवा बाई की से पल रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 16 मई को उन्हें जेएएच के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में देवा बाई का विधुत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान ए बूलेंस से उनका शव लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम ले जाया गया। इससे पहले तहसीलदार शिवानी पांडे, नगर निगम के नोडल अधिकारी अतिबल सिंह यादव एवं आरआई शिवदयाल शर्मा ने विधुत शवदाह गृह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तदुपरांत मुक्तिधाम में मौजूद इलेक्ट्रिशियन को जिला प्रशासन द्वारा पीपीई किट उपलब्ध करवाई गई। इसके बाद अंतिम संस्कार का निर्देश मिलने पर सर्वप्रथम ए बूलेंस में शव लेकर मुक्तिधाम पहुचे जेएएच के कर्मचारियों ने शव को उतारा गया और विधुत शवदाह गृह की मशीन के प्लेटफॉर्म पर रखवाया। इस दौरान जेएएच कर्मियों में कोरोना संक्रमण का भय साफ तौर पर देखने को मिला। तय मापदंडों के अनुसार जेएएच के दो कर्मचारी पीपीई किट से लैस होकर शव के साथ ए बूलेंस से मुक्तिधाम पहुचे। शव को उतारने के बाद उन्होंने विधुत शवदाह गृह में एक तरफ रख दिया। इस बीच वे बार बार गर्मी से बेहाल होने की बात कह रहे थे। जैसे तैसे उन्होंने शव को इलेक्ट्रिक मशीन के प्लेटफॉर्म पर रखवाया। दोनों कर्मचारी इस कदर हड़बड़ा रहे थे जब शव को प्लेटफॉर्म पर रखा गया तो उसके ऊपर रखी लकडिय़ां खिसक गईं। बाद में दोबारा शव को विधिवत रखवाया गया। इसके उपरांत जब प्लेटफॉर्म धकेलने की बारी आई तो दोनों कर्मचारी आधी दूरी पर प्लेटफॉर्म को छोड़कर एक एक कर हट गए। ऐसे में खुद नगर निगम के नोडल अधिकारी ने मोर्चा संभाला। बिना पीपीई किट के शवदाह गृह के गार्ड और वहां तैनात इलेक्ट्रिशियन की सहायता से प्लेटफार्म को खिसकाकर मशीन में पहुचाया गया, तब जाकर अंतिम संस्कार हो सका। देवा बाई की मौत के बाद ग्वालियर में कोरोना से संक्रमित होकर मरने वालों की सं या अब दो हो गई है। 10 मई को डबरा निवासी बुजुर्ग गंगाराम रोहिरा की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। जिनका अंतिम संस्कार लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में ही करवाया गया था।