कार नाले में गिरी, युवक युवती भागे

May 23 2020

ग्वालियर। सिकंदर कंपू हनुमान बांध नाले में एक तेज र तार कार गिर गयी। जिसमे प्रेमी जोडा सवार था। बताया जा रहा है दोनों अपनी मस्ती में मस्त थे। कार के नाले में गिरते ही दोनों कार छोड़ कर मौके से भाग गए। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कार के सभी शीशों पर काले रंग की फिल्म चढ़ी थी और सभी शीशे बंद थे। नाले में गिरने के बाद वाहन काफी क्षतिग्रस्त हुआ है और प्रेमी जोड़ा मौके से फरार बताया जा रहा है। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम इरशाद बताया गया है।