पुलिस ने वाहन चालकों के काटे चालान

May 23 2020

ग्वालियर। दोपहिया वाहन बिना मास्क लगाकर चलने वालों के खिलाफ पुलिस स त नजर आ रही है। शनिवार की सुबह से ही पुलिस के जवानों ने शहर के आधा दर्जन स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट लगाकर कार्रवाई करना शुरु कर दिया है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि जो लोग बिना मास्क के सड़क पर दिखेंगे उन पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी, जिसके चलते शनिवार  सुबह शहर के आधा दर्जन स्थानों पर ट्रेफिक पुलिस ने चेकिंग प्वाइंट लगाकर कार्रवाई करना शुरु कर दिया, जो लोग धूप से बचने के लिए साफी लगाए थे उन्हें भी समझाइश दी कि बिना मास्क लगाए न निकलें। ट्रेफिक डीएसपी नरेश अन्नोटिया ने बताया कि सुबह 8 बजे से चेकिंग अभियान शुरु किया गया और दो सैकड़ा से ज्यादा वाहनों को रोककर समझाइश दी गई और समझौता शुल्क भी लिया गया। चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहन चालकों को हिदायत दी गई है कि वह नियमों का पालन करें और दो सवारी से ज्यादा बैठकर न निकलें। इस दौरान जिन लोगों पर पैसे नहीं थे उन्हें समझाइश देकर छोड़ दिया गया।