लक्ष्मी नारायण मंदिर में गंगा दशहरा पर्व प्रार भ

May 23 2020

ग्वालियर। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जनकगंज पर हर वर्ष की  भांति इस वर्ष भी श्री गंगा दशहरा पर्व शनिवार से प्रारंभ हो कर  1 जून तक मनाया जाएगा जिसमे प्रतिदिन अलग अलग शीतलपेय से प्रभु श्री को भोग लगाकर  देश मे फेल रही कोरोना महामारी से जल्द राहत दिलाने के लिए प्रभु श्री से मंदिर पुजारी द्वारा कामना की जाएगी हालांकि अभी मंदिर के पट भक्तो के लिए वर्जित रहेंगे
गौरतलब है कि इस विश्व मे चल रही कोरोना महामारी के कारण श्री भगवान के भी मंदिर के पट (दर्शन) बंद है मंदिर में मनाए जा रहे पर्व के बारे में मंदिर के पुजारी जी ने बताया है कि इस बार केवल पुजारी  प्रतिदिन श्री भगवान को ठंडे पेय ( दूध  की लस्सी दही की लस्सी मिंस्क शेक गुलाब शर्वत ठंडाई) का भोग प्रतिदिन रात्रि में भोग  लगाकर वर्षो से चली आ रही पर परा का निर्वहन किया जाएगा बस इस बार आयोजन में मंदिर में भक्त हिस्सा नही ले पाएंगे उनको मंदिर प्रबंधन द्रारा शोशल मीडिया के द्वारा ही चल रही पूजा और भगवान के दर्शन लाभ प्राप्त होंगे 
मंदिर पुजारी संजय लव्हाटे बताया है की दस दिवसीय इस आयोजन में प्रतिदिन अलग अलग शीतल पेय पदार्थो द्वारा रात्रि में भजन आरती के उपरांत भगवान श्री का भोग लगाया जायेगा।