गर्मी ने दिखाये तेवर, पारा पहुंचेगा 46 के पार
May 23 2020
ग्वालियर। महज एक सप्ताह पहले तक पंखे ही गर्मी से राहत दिलाने में सक्षम थे, गर्मी पर लगातार बिगड़ता मौसम भारी पड़ता था और पारा पैर पीछे खींच लेता था, वहीं अब मात्र तीन या चार दिन से सूरज ने अपने तेवर क्या दिखाए पंखे तो पंखे कूलर तक हांफने लगे। पारे ने जो गति पकड़ी है उसे देखकर लगता है कि वह मैराथन में दौड़ रहा है। जहां दो दिन पहले तक 42 से ऊपर जाने में ही उसका दम फूल रहा था, वहीं दो दिन में उसने ऐसी ताकत दिखाई कि वह शुक्रवार को 45 डिग्री सेल्सियस के पार छलांग लगा गया और शनिवार को सूरज के तेवर साफ जता रहे हैं कि पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार जाएगा।
सूरज ने शनिवार सुबह से ही तीखे तेवर दिखाने शुरु कर दिए, जिसके चलते दस बजे ही आसमान से आग बरसने जैसा अहसास होने लगा और घरों में कैद होकर रह गए, जिन्हें बहुत जरूर काम था, वह भले ही बाहर निकले हों, शेष तो घर से निकलने में था और 29 मई को 45.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था। इसके बाद फिर पारे में आंधी-पानी ने गिरावट दर्ज करा दी थी।
न्यूनतम पारा 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो कि सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा, साढ़े पांच बजे पारा 31.2 व साढ़े आठ बजे 37 .6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं आद्र्रता में जबरदस्त गिरावट रही यह 19 प्रतिशत रह गई जो कि सामान्य से 14 प्रतिशत कम थी।
मौसम के जानकारों का कहना है कि पारे में एक साथ इस तेजी के पीछे नमी का तेजी से कम होना है। शनिवार को तो केवल 19 प्रतिशत रह गई। इंफाल तूफान ने इसे अपनी ओर खींच लिया है वहीं, पूर्वी राजस्थान से आने वाली गर्म हवा अंचल में प्रभावी हो गई है। अभी पारा और बढ़ सकता है, यह क्रम 29 मई तक जारी रहेगा, इसके बाद फिर तेज आंधी और बरसात की संभावना है, जिसके बाद पारे में गिरावट आएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









