भीषण गर्मी से नहीं निकल रहे खरीदार, दुकानदार करते रहे ग्राहकों का इंतजार

May 23 2020

ग्वालियर। दुकानों के शटर डाउन रहने पर व्यापारियों को उ मीद थी कि शटर उठते ही कारोबार में चमक आएगी और वह प्रशासनिक अधिकारियों से दुकानें खोलने के लिए गुहार लगा रहे थे। अफसरों ने दुकानें तो खुलवा दीं लेकिन ग्राहक गायब रहने से अब व्यापारी परेशान हैं और सुबह से शाम तक ग्राहकों का इंतजार करते हुए देखे जा रहे हैं। कारोबारियों का मानना है कि भीषण गर्मी के चलते ग्राहक घर से बाहर नहीं निकल रहा है दूसरी ओर दो माह तक शटर डाउन रहने से लोगों की जेब भी टाइट है, जिससे आम आदमी जरूरत की चीजें ही ले रहा है। कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए 56 दिनों तक दुकानों के शटर डाउन रहे और व्यापारी घर पर ही रहकर शटर उठने का इंतजार कर रहे थे। 
शटर उठने के बाद व्यापारियों को उ मीद थी कि कारोबार में चमक आएगी क्योंकि ईद का त्योहार नजदीक है लेकिन व्यापारियों की इस उ मीद पर गर्मी ने पानी फेर दिया है। सुबह से ही तेज धूप होने के कारण लोग घर से निकलने से कतरा रहे हैं और जिन्हें जरूरत का सामान चाहिए वह बाहर आ रहे हैं, लेकिन वह भी तुरंत ही घर में कैद हो जाते हैं। कारोबारियों का कहना है कि तेज धूप होने के कारण ग्राहक नहीं आ रहे हैं और सुबह से शाम तक खरीदारों का इंतजार करना पड़ रहा है। शाम को जब ग्राहकी की उ मीद रहती है उस समय पुलिस दुकानों के शटर डाउन करा देती है। 
इनका चल रहा है कारोबार
ईद के त्योहार को देखते हुए भले ही कपड़ा, चूड़ी और जूतों की मांग नहीं हो रही हो लेकिन सिवइयां की खरीदारी की जा रही है। इसी तरह बाजार में जो लोग बाल्टी में समोसे-कचौड़ी बेच रहे हैं या फिर दुकानें खोलकर बैठे हैं उनका कारोबार जरूर चल रहा है। खाने-पीने के आयटमों पर प्रतिबंध लगा है, सिर्फ हलवाइयों को होम डिलेवरी के लिए अनुमति दी गई है लेकिन अधिकांश चाय, नाश्ते की दुकानें खुल गई हैं।                      व्यापारियों ने कहा, दुकान खोलकर पछता रहे हैं
 कारोबारियों को उ मीद है कि जून माह में सहालग के चलते बाजार में उठान आएगा। शादियां भी सादगीपूर्ण तरीके से होंगी, इसलिए जो व्यापार चलता था वह तो नहीं चलेगा लेकिन इस मई माह की अपेक्षा ज्यादा कारोबार होगा। चूड़ी कारोबारियों का कहना था कि ईद को लेकर उ मीद बनी थी कि दुकानें खुलने के बाद कारोबार होगा लेकिन ग्राहक गायब हैं। कपड़ा कारोबारियों का कहना है कि हर वर्ष जैसा बाजार चलता था उससे आधा भी नहीं है। अब तो ऐसा लगता है कि दुकान खोलकर भी पछता रहे हैं।
आज रहेंगी दुकानें बंद : प्रशासन द्वारा 6 दिन कारोबार करने के लिए अनुमति दी गई है। रविवार को छुट्टी होने के कारण सभी कारोबारियों को अपना कारोबार बंद रखना होगा।