कोरोना योद्धाओं का किया स मान

May 22 2020

ग्वालियर। ग्वालियर विधानसभा कोटेश्वर मंडल के वार्ड 4 आंगनवाडी कार्यकर्ताओ, आशा कार्यकर्ताओ और सहायिका बहनों  का भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मण्डल महामंत्री संदीप राठौर के नेतृत्व में स्वागत माला पहनाकर और साथ में हर कर्मचारी उपहार स्वरूप मास्क और मिठाई देकर किया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष प्रयाग सिंह तोमर ने कहा कि देश में कोरोना वायरस के कारण संक्रमण फेल रहा है और इस कठिन परिस्थितियों में स्वास्थ कर्मी कोरोना योद्धा के रूप में दिनरात मेहनत कर रहे है इसीलिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सभी कर्मचारी भाई और बहनों का स्वागत किया और उनका आभार व्यक्त किया इस कठिन परिस्थितियों में कर्मचारी कोरोना वायरस को समाप्त करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहा है और अपने परिवार की चिंता ना करते हुए खतरनाक वायरस  से योद्धा के रूप लड़ रहे  है उनका आभार व्यक्त करते है।
कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष प्रयाग सिंह तोमर के साथ वार्ड सयोंजक बच्चन किरार, जगदीश राय,राजेश शर्मा, उपेंद्र तोमर, राजू बघेल, राजेश चौहान, शैलू चौहान, वीर सिंह राजपत,अशोक सुनेजा लखन राठौर, सुनील गोस्वामी, गार्डन राय, राकेश सेन, दीपू भदौरिया, रामचन्द्र दोलीबुआ, महिपाल परमार, ठाकुरदास,सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।