सांसद शेजवलकर ने जताया अ मान के राजदूत का आभार

May 22 2020

ग्वालियर। गत दिनों जॉर्डन की एक क पनी में कार्यरत ग्वालियर निवासी  नवल राजपूत का जॉर्डन में ह्रदय घात के कारण निधन हो गया था।नवल राजपूत के पुत्र दीपक राजपूत ने अपने पिता का जॉर्डन से शव लाने के लिये ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के सांसद विवेक नारायण शेजवलकर से मदद का आग्रह किया था। सांसद शेजवलकर ने उपरोक्त विषय को गंभीरता के साथ लिया और 15 मई 2020 को अ मान में भारतीय राजदूत अनवर हलीम को मेल द्वारा उपरोक्त प्रकरण भेजा। इसके अलावा 18 मई  को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर एवं विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को भी मेल के माध्यम से स पूर्ण प्रकरण से अवगत कराया। अ मान के राजदूत अनवर अलीम और विदेश मंत्रालय ने उपरोक्त प्रकरण गंभीरता से लिया और 22 मई को नवल राजपूत का शव दिल्ली पहुंच रहा है इस बारे में अ मान के राजदूत अनवर हलीम ने मेल के माध्यम से माननीय सांसद जी को अवगत कराया।  सांसद शेजवलकर ने उपरोक्त सहयोग के लिये विदेश मंत्रालय और अ मान के राजदूत  अनवर हलीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।