संपत्तिकर का ऑनलाइन भुगतान करने के लिए करें संपत्तिकरदाताओं को प्रेरित- निगमायुक्त
May 22 2020
ग्वालियर। नगर निगम की आय के प्रमुख स्रोत संपत्ति कर की वसूली सभी कर संग्राहक व वसूली प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में प्रारंभ कर दें तथा संपत्ति करदाताओं को ऑनलाइन संपत्ति कर का भुगतान करने के लिए प्रेरित करें, जिससे आम जनों को भी संपत्ति कर भरने में सुविधा प्राप्त हो। उक्त आशय के निर्देश नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन ने संपत्तिकर अमले की बैठक में दिए।
बाल भवन के ऑडिटोरियम में आयोजित संपत्ति कर वसूली हमले की बैठक में अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तवस दिनेश शुक्ला, राजेश श्रीवास्तव, उपायुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, जगदीश अरोरा सहित सभी सहायक संपत्तिकर अधिकारी, वसूली प्रभारी एवं कर संग्राहक उपस्थित रहे। बैठक में पूर्ण रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी को दूरी बना कर बैठाया गया।
बैठक में निगमायुक्त ने बताया कि इस वर्ष संपत्ति कर की दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। सभी दरें गत वर्ष अनुसार ही हैं तथा कोरोना के संकट के चलते इस बार संपत्ति कर वसूली अभियान अभी तक प्रारंभ नहीं हो पाया है, जो कि शहर विकास के लिए अत्यावश्यक है । अत: सभी अधिकारी व कर्मचारी संपत्ति कर वसूली के कार्य में जुट जाएं तथा संपत्ति कर वसूली के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्य करें। इसके साथ ही सभी कर संग्रह क्षेत्र में जाकर संपत्ति करदाताओं को बताएं कि उनके द्वारा दिए गए कर से शहर में विकास के कार्य होते हैं और संपत्ति करदाताओं को ऑनलाइन भुगतान के लिए प्रेरित करें जिससे उन्हें भी सुविधा हो और नगर निगम के अमले कीवी समय की बचत होगी।
बैठक में निगमायुक्त श्री माकिन वसूली प्रभारियों को निर्देश दिए कि शहर के सभी बड़े बड़े बकायेदारों को लक्ष्य बनाकर संपत्ति कर की वसूली करें तथा नई संपत्तियों की भी आईडी लगातार बनाते रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









