पुलिस की भूमिका बदलेगी मास्क, सोशल डिस्टेंस और क र्यू के पालन पर फोकस

May 22 2020

ग्वालियर। सड़कों पर अभी तक स ती से बाजार बंद कराने वाली पुलिस की भूमिका में रियायत मिलने और बाजार खुलने से बदलाव आएगा। अभी तक पुलिस की स ती दिन भर बाजार बंद कराने और कोरोना रोकने संक्रमण को रोकने की थी पर अब रियायत मिलने के बाद बाजारों में भीड़ बढऩे के बाद अब पुलिस की भूमिका भी बदल जाएगी और पुलिस सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने, मास्क लगवाने और शाम 7 बजे के बाद क र्यू का पालन कराने पर जोर रहेगा।
वैश्विक महामारी कोरोना की चेन तोडऩे लागू लॉकडाउन में पुलिस बीते 60 दिन से लगातार सड़कों पर दिन रात एक किए हुए है। पुलिस अफसर और जवान अभी तक कोरोना को रोकने लोगों को घरों में कैद रखने और सड़कों पर भीड़ एकत्रित न होने के लिए ड्यूटी कर रहे थे। कुछ अफसर कई दिन तक अपने घर नहीं गए। पर अब बाजारों में दुकान खुलने में छूट बढ़ा दी गई है। ऐसे में पुलिस की भूमिका में बदलाव आना स्वाभाविक है।
अब पुलिस के सामने 3 चुनौती हैं। पहली बाजार खुलेंगे तो भीड़ होगी इनके बीच सोशल डिस्टेंस बनाना। दूसरा लोगों को मास्क पहनने की आदत डालना। तीसरा शाम 7 बजे बाजार बंद कराकर क र्यू का पालन कराना। 
वैसे तो पुलिस नियम नहीं मानने वालों को प्यार से समझाएगी। पर इसके बाद भी कोई नहीं माना तो स ती अपनानी पड़ेगी। चालान की कार्रवाई भी पुलिस करेगी ।
व्यवस्था के सुधार के लिए थानों के बल के साथ ही अब पुलिस लाइन से मिले बल के साथ एसएएफ और होमगार्ड तथा नगर रक्षा समिति जवानों के साथ व्यवस्था संभालेगी। जिससे दिन और रात के लिए पर्याप्त बल मिल सके और कहीं पर भी बल की कमी ना आने पाए। 
रूटीन कार्य भी कर सकेगी
दो माह से अभी तक पुलिस की सोशल पुलिसिंग चल रही थी, जिसमें लोगों को समझाइश और मदद करना शामिल था, लेकिन अब जब बाजार खुल गए हंै और लोग घरों से बाहर आने लगे हैं तो स्वाभाविक अपराध के मामले बढेंग़े, ऐसे में पुलिस को अब अपने रूटीन काम भी करने होंगे।