छात्रा सुरभि और मान्या ने चित्र के माध्यम से बताया कि कैसे लड़ें कोरोना से जंग

May 22 2020

ग्वालियर। लॉकडाउन के कारण स्कूल बंद हैं और बच्चे घरों में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। बच्चों की ओर से कोरोना से बचाव के तरीकों को चित्रकला के माध्यम से प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बच्चे विभिन्न प्रकार के भावों से अपनी भावनाएं प्रकट कर कोरोना के कर्मवीरों को प्रोत्साहित कर अन्य लोगों को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दे रहे हैं। इसके साथ ही लोगों को यह भी बता रहे हैं कि वह कैसे को रोना से जंग लड़ सकते हैं।
   शिंदे की छावनी निवासी  कॉलेज छात्रा सुरभि गुप्ता ने कोरोना के कर्मवीरों का चित्र बनाकर लोगों को कोरोना से हमें बचा रहे कर्मवीरों का स मान करने का संदेश दिया है। वहीं आदर्श प्राइमरी स्कूल की कक्षा 5 की छात्रा मान्या गुप्ता ने कोरोना से बचने के उपायों के साथ ही कोरोना के कर्मवीरों का स मान करने की प्रेरणा दी। इसके साथ ही हमें यह भी बताया है कि किन किन उपायों का प्रयोग कर हम कोरोना से  बचाओ कर सकते हैं। साथ ही हम सभी को अपने अपने घर पर रहकर कोविड-19 से लडने के लिए प्रेरित किया है।