कोरोना संदिग्ध महिला की मौत, विद्युत शवगृह लक्ष्मीगंज में हुआ अंतिम संस्कार
May 20 2020
ग्वालियर। सांस लेने में तकलीफ व उल्टी-दस्त व बुखार से पीडि़त कोरोना संदिग्ध महिला मरीज ने महज तीन घंटे के अंतराल में दम तोड़ दिया। मृतका को भिण्ड जिला अस्पताल से रैफर कर उपचार के लिए ग्वालियर के जेएएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। कोरोना संदिग्ध महिला का अंतिम संस्कार लक्ष्मीगंज स्थित विद्युत शवदाह गृह में नगर निगम के नोडल अधिकारी अतिबल सिंह यादव की देखरेख में करा दिया गया। मेडिसन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.ओपी जाटव ने जानकारी देते हुए बताया कि भिण्ड के ग्राम मखना निवासी 60 वर्षीय महिला को सांस, उल्टी-दस्त व बुखार की शिकायत होने पर िाण्ड से ग्वालियर लाकर जेएएच के आइसोलेशन वार्ड में मंगलवार की दोपहर ढाई बजे परिजनों ने भर्ती कराया था।
भर्ती महिला का कोरोना जांच के लिए सैंपल लेकर उपचार शुरु किया गया था। लेकिन भर्ती होने के बाद इलाज के दौरान संदिग्ध महिला ने दम तोड़ दिया। संदिग्ध महिला की मौत होने की जानकारी तत्काल प्रशासन को दी गई थी। प्रशासन से मिले निर्देश के बाद बुधवार सुबह महिला का कोरोना गाइड लाइन के अनुसार अंतिम संस्कार लक्ष्मीगंज स्थित विद्युत शवदाह गृह में निगम अधिकारियों की मौजूदगी में कराया गया है।
मंगलवार को सड़क हादसे में घायल सत्रह वर्षीय कोरोना पॉजीटिव मृतका का भी अंतिम संस्कार विद्युत शवदाह गृह में किया गया था। मंगलवार से ही पहले केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कोविड-19 के नियम में बदलाव किया गया है। पहले किसी भी संदिग्ध मरीज की मृत्यु होने पर जब तक मृतक की कोरोना संबंधी जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती थी तब तक मृतक के शव को मोरचुरी में ही सुरक्षित रखा जाता था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









