कोरोना महामारी के खिलाफ युध्द मे कई लोग अपना अपना अहम योगदान दे रहे

May 20 2020

ग्वालियर। कोरोना महामारी के खिलाफ युध्द मे कई  लोग अपना अपना अहम योगदान दे रहे हैं । इनमे से कुछ एसे भी है जिनकी सेवा समाज कभी नहीं भूलेगा। कई डॉक्टर ऐसे भी जो अपने घर नही जा पा रहे हैं । अपने बच्चो तथा घर से दूर कर खुद कोरोना के इस युध्द में लगे हुए हैं। डा. नीलेश शर्मा जो की शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय मे चिकित्सा अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं और जब से कोरोना के खिलाफ जंग चालू हुई है तभी से अपनी 7 साल की बेटी ओर 2 साल के बेटे व पत्नी  से दूरी बनाकर रह  रहे हैं  इन्होने अपनी कार मे ही  खुद को कवरेंटाइन कर लिया है । ये लगातरअपने क्षेत्र  मे आयुष विभाग की तरफ से उप्लब्ध रोगप्रतीरोधक काड़ा बाटने के साथ , बाहर से आ रही श्रमिक स्पैशल ट्रेनों मे आ रहे मजदूरों की स्क्रीनिंग मे रेल्वे स्टेशन पर लगातर लगे हुए हैं । डा.नीलेश शर्मा कहते हैं कि परिवार स्वस्थ रहे इसलिये यह सब करना जरुरी हैं।