कोरोना के दंश से परेशान गरीब व मजदूरों की मदद को आगे आ रहे हैं समाजसेवी

May 20 2020

ग्वालियर। कोरोनारुपी महामारी में भूख प्यास से बेहाल मजदूर ग्वालियर के हाईवे से पैदल गुजरकर अपने अपने घरों को जा रहे हैं, इन मजदूरों की सेवार्थ शहर के अनेक समाजसेवी उनकी सहायता कर रहे हैं। 
 कोरोना का संकट हमारे देश में पिछले दो माह से हम सभी को परेशान किए हुए है। इस गंभीर संकट के काल में जहां स पन्न वर्ग तो जैसे तैसे अपनी व्यवस्थाएं बनाए हुए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा समस्या गरीब व मजदूर वर्ग को आ रही है। काम व राशन पानी की व्यवस्था न होने और ने ही यातायात के साधन होने के कारण गरीब मजदूर एक शहर से दूसरे शहर व अपने गृह निवास की ओर पैदल ही पलायन करने को मजबूर हैं। ऐसे गरीबों व जरुरतमंदो की मदद करना बहुत ही पुण्य का कार्य है तथा कई समाजसेवी गरीबों की मदद के लिए आगे आकर उन्हें हर संभव मदद प्रदान कर रहे हैं। इसी के चलते आज  पूर्व पार्षद धर्मन्द्र राणा  ने  ग्वालियर हाईवे से गुजर रहे राहगीरों की सेवा का अवसर शहर के कुछ समाजसेवियों को भी मिला। काम बहुत छोटा सा है परंतु एक परिवार हैदराबाद से अमरोहा जा रहा है। उस छोटी बच्ची को जब पैरों में चप्पल पहनाई उस बच्ची की खुशी देखकर मन बहुत खुशी हुआ।