चित्र के माध्यम से बच्चे दे रहे कोरोना से बचाव के संदेश

May 20 2020

ग्वालियर। लॉकडाउन के कारण स्कूल बंद हैं और बच्चे घरों में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। बच्चों की ओर से कोरोना से बचाव के तरीकों को चित्रकला के माध्यम से प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बच्चे विभिन्न प्रकार के भावों से अपनी भावनाएं प्रकट कर कोरोना के कर्मवीरों को प्रोत्साहित कर अन्य लोगों को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दे रहे हैं।   
  सेक्रेट हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की कक्षा 3 की छात्रा अदिति गुप्ता ने कोरोना के कर्मवीरों का चित्र बनाकर लोगों को कोरोना से हमें बचा रहे कर्मवीरों का स मान करने का संदेश दिया है। इसके साथ ही हम सभी को अपने अपने घर पर रहकर कोविड-19 से लडने के लिए प्रेरित किया है।