नोवोल कोरोना के वेस्ट कलेक्शन हेतु निगम चला रहा है स्पेशल वाहन
May 20 2020
ग्वालियर। नोवेल कोरोना के संक्रमण को देखते हुए संक्रमित, संभावित एवं होम क्वारंटाइन व्यक्तियों के द्वारा उत्पन्न बायोमेडीकल वेस्ट के संग्रहण के लिये नगर निगम द्वारा पृथक से वाहन चलाकर एकत्र करने की व्यवस्था की गई हैÓ। मरीजों के साथ ही नगर निगम सीमा में कार्यरत चिकित्स्कगण एवं पैरामेडीकल कर्मचारी भी स्वयं उनके द्वारा उपयोग में लाई गई पीपीई किट, ग्लब्स, मास्क सहित अन्य बायो मेडीकल वेस्ट भी निगम द्वारा चलाये जा रहे स्पेशल पीले वाहनों में ही डालें।
नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन श्रीकांत कांटे ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन एवं अपर आयुक्त नरोत्तम भार्गव के निर्देशन में नगर निगम द्वारा नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित अथवा संभावित व्यक्तियों के साथ-साथ होम क्वारंटान्ड किए गए सभी व्यक्तियों के बायोमेडीकल वेस्ट के कलेक्शन हेतु पीले रंग के वाहन चलाए जा रहे हैं। इन वाहनों के माध्यम से प्रतिदिन निगम द्वारा बायो मेडीकल वेस्ट एकत्रित कराया जा रहा है। वहीं मरीजों के साथ ही नगर निगम सीमा में कार्यरत चिकित्स्कगण एवं पैरामेडीकल कर्मचारी भी स्वयं उनके द्वारा उपयोग में लाई गई पीपीई किट, ग्लब्स, मास्क सहित अन्य बायो मेडीकल वेस्ट भी निगम द्वारा चलाये जा रहे स्पेशल पीले वाहनों में ही डालें, किसी भी अनाधिकृत स्थल पर न डालें। इसके साथ ही क्वारंटीन सेन्टर से प्राप्त बायो मेडीकल वेस्ट का सीएमएचओ या स्वास्थ्य विभाग से निर्धारित प्रक्रियानुसार निस्तारण करना सुनिश्चत करें अन्यथा संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
1265 घरों से एकत्रित किया 35 किलो बायो मेडीकल वेस्ट
नोडल अधिकारी हसीन अ तर ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को निगम के 3 स्पेशल पीले रंग के वाहनों द्वारा 1265 घरों से संपर्क कर 35 किलो 400 ग्राम बायो मेडिकल वेस्ट संग्रहित किया गया। इस बायो मेडिकल वेस्ट का वैज्ञानिक तरीके से इंसीनेटर में डिस्पोजल किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









