अमृतसर व गांधीधाम से पहुंचे 841 मजदूर
May 19 2020
ग्वालियर। लॉकडाउन के चलते बीते 57 दिनों से पंजाब व गांधी धाम, गुजरात में परिवार सहित फंसे अंचल के 841 प्रवासी मजदूरों को लेकर मंगलवार की सुबह छह व ग्यारह बजे दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें अमृतसर के खाटमी व गुजरात के गांधीधाम से लेकर ग्वालियर पहुंची। ग्वालियर पहुंचे सभी यात्रियों की स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद स ाी श्रमिकों को परिवार सहित बसों में बैठाकर झांसी रोड स्थित मालवा कॉलेज प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में पहुंचाया गया। ग्वालियर पहुंचे सभी श्रमिकों को शहर के कई सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने चाय-नाश्ते के साथ ही बच्चों को बिस्किट व चॉकलेट वितरित कि ए।
देश के कई बड़े शहरों में मजदूरी करने गए अंचल के हजारों मजदूर काम नहीं मिलने के कारण देश के अलग- अलग शहरों से आने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में सवार होकर श्रमिकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। मंगलवार की सुबह भी दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें अंचल में रहने वाले श्रमिक परिजनों के साथ ग्वालियर पहुंचे। स्टेशन पर पहुंचे सभी श्रमिकों को कोचों से उतारकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए प्लेटफार्म नंबर एक के वीआईपी व सामान्य श्रेणी के एंट्रेस द्वार से थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद बाहर निकालने के साथ सर्कुलेटिंग एरिया में खड़ी बसों से मालवा कॉलेज के लिए रवाना किया गया। श्रमिक स्पेशल ट्रेन से पहुंचने के दौरान जीआरपी डीएसपी राजेश सिंह राठौर, टीआई अजीत सिंह,आरपीएफ निरीक्षक एएस पाण्डे दो दर्जन सुरक्षा जवानों के साथ स्टेशन पर मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









