रेडक्रॉस वालंटियर्स ने दिव्यांगो को उनके घर पर राशन उपलब्ध कराया

May 19 2020

ग्वालियर। जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से रेडक्रॉस सोसाइटी ग्वालियर के सचिव डॉ आर पी शर्मा के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस  सोसायटी ग्वालियर की टीम द्वारा दिव्यांगों को लिस्ट अनुसार उनके घर-घर जाकर कच्चा राशन उपलब्ध कराया गया।
राशन वितरण के समय सभी को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में भी जागृत किया गया। राशन देने से पहले सभी के हाथ सेनेटाइजर से साफ कराए गए। राशन वितरण में रेडक्रॉस की ओर से सुरेन्द्र कुशवाह, रेहमान खान, दीपक नरवारे, रिक्की रजक ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।