चौथे लॉकडाउन में बाजारों में बढ़ी रौनक
May 19 2020
ग्वालियर। मंगलवार सुबह से शहर के तमाम बाजारों और सड़कों पर भीड़ उमड़ी। उसे देखकर यही लगता है कि लोग कोरोना के भय से मुक्त हो चुके हैं और एक बार फिर जनजीवन सामान्य दिनों की तरह पटरी पर आ गया है। जब प्रशासनिक स्तर पर भी ढिलाई दिखी तो फिर वह दुकानदार भी अपनी दुकानें खोलकर सुबह से बैठ गए, जिन्हें अब तक के लॉकडाउन पीरियड में कभी रियायत मिली ही नहीं। ऐसे में लोग भी कहां मानने वाले थे, वह भी हाथ में थैले लेकर बाजारों में निकल पड़े हैं।
कई बाजार तो पहले दिन से बंद
शहर के कई बाजार ऐसे हैं, जहां दुकानों के ताले लॉकडाउन के साथ ही लॉक हो गए थे और आज तक इन्हें खोलने की परमीशन नहीं मिली। यह दुकानदार कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर से गुहार भी लगा आए, लेकिन इन्हें परमीशन नहीं मिली। इसके बाद यह भी शांत बैठ गए, मौका मिलने पर गुपचुप प्रशासनिक आदेश में सेंध भी लगानी चाही, लेकिन सफल नहीं हो सके, अब जबकि फेज तीन की समयसीमा खत्म हुई और प्रशासनिक व पुलिस व्यवस्था में कसावट नहीं दिखी तो फिर वह मंगलवार सुबह से दुकान खोलकर बैठ गए। हालांकि केन्द्र सरकार ने लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाया है, लेकिन अब आगे जो कुछ होना है इसके लिए प्रदेश सरकार के पाले में गेंद डाल दी है और आगे के निर्णय प्रदेश सरकारों को लेना है और जिला स्तर पर इसकी जि मेदारी कलेक्टर पर है।
वाहनों पर बिक रहे कपड़े
ईद का त्योहार नजदीक आते ही कपड़ों की बिक्री शुरु हो गई है। नजरबाग मार्केट, सुभाष मार्केट के शटर मंगलवार भले ही डाउन हो लेकिन यह दुकानदार दुकानों के बाहर बैठकर ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं और जैसे ही ग्राहक आता है तो यह कपड़े बेचना शुरु कर देते हैं। कई दुकानदारों ने तो हाथ-ठेलों और वाहनों का सहारा लेकर अपनी दुकानें लगा ली हैं और बच्चों के कपड़े व महिलाओं के लिए कुर्ती, सलवार सूट बेच रहे हैं।
दौड़ रहे हैं यात्री वाहन
यात्री वाहनों पर पुलिस ने प्रतिबंध लगा रखा है लेकिन लॉकडाउन के चौथे चरण में राहत है और यात्री वाहन सुबह से ही दौड़ रहे हैं। टे पो और बसें भले ही नहीं चल रही हो लेकिन ई-रिक्शा और ऑटो चालक सवारियों को ढो रहे हैं।
पुलिस ने भी दी है राहत
अब तक लॉकडाउन के दौरान दुकानों के शटर उठाने वालों पर या फिर भीड़ लगाने वालों पर पुलिस स त नजर आती थी और डंडे के बल पर खदेड़ देती थी लेकिन पुलिस भी लॉकडाउन के चौथे चरण में राहत दिए है। पुलिस के जवान अधिकांश बाजारों में से गायब हैं और कारोबारी अपना कारोबार कर रहे हैं। पुलिस के वाहन सड़कों पर सायरन बजाते हुए घूम रहे हैं लेकिन वह लोगों को भगाने के बजाए हिदायत दे रहे हैं कि नियमों का पालन कर कारोबार करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









