कंट्रोल पर राशन नहीं मिला, लगाया जाम

May 19 2020

ग्वालियर। कंट्रोल पर राशन लेने पहुंचे लोगों को जब कंट्रोल संचालक द्वारा बगैर राशन दिए लौटाया तो आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया। मामला पड़ाव थाना क्षेत्र के गांधी नगर के पास रेलवे लाइन के पास  मंगलवार का है। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। वहीं मामले का पता चलते ही प्रशासनिक अफसर भी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को आश्वासन दिया। 
पडा़व थाना क्षेत्र स्थित वार्ड क्रमांक 32 में राशन की दुकान पर राशन लेने पहुंचे कार्डधारकों को राशन कार्ड पर सील ना लगी होने पर कंट्रोल संचालक द्वारा राशन देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को थाने ले आई। मामले का पता चलते ही प्रशासनिक अफसर भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देने में जुट गए है।