गोयल परिवार में हुए अग्निकांड के 24 घंटे बाद भी रोशनीघर रोड पर अभी भी पसरा है मातम
May 19 2020
ग्वालियर। रोशनीघर रोड पर सोमवार को गोयल परिवार पर जो कहर टूटा उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। पूरे 24 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी इस पूरे क्षेत्र में सन्नाटा है, पड़ोसियों के चेहरों पर भी दर्द की इस दस्तांन के निशा कम नहीं हुए हैं। बात करते या फिर इस घटना के बारे में जानकारी देते उनके गले रूंध जाते हैं, वहीं इस परिवार के शेष लोग हादसे में मृतकों की अस्थियां लेने श्मशान गए हुए हैं, ऐसे में जो रिश्तेदार और अपने इस परिवार के लोगों को ढांढस बनाने पहुंच रहे हैं, वह खुद बिलखने लगते हैं, न तो पड़ोसी और न ही रिश्तेदार गोयल परिवार पर हुए काल के इस क्रूर वार को एकाएक तो मानने को ही तैयार नहीं हो रहे, आखिर किसी के साथ ऐसा कैसे हो सकता है, लेकिन जो सच है उसे स्वीकार करना ही पड़ेगा, यही विधि का विधान है। अब यह बात अलग है कि जिनके अपने गए हैं वह इस गम को ताउम्र नहीं भुला सकेंगे, बल्कि यह टीस उन्हें हर पल सालती रहेगी। रोशनीघर रोड पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग गोयल परिवार के लिए कहर बनकर टूटी और 7 लोग कुछ ही पल में काल के गाल में समा गए, जिसने भी इस खबर को सुना वह स्तब्ध रह गया। आज सुबह से ही शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंच रहे लोग खुद अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। घर में सबसे ज्यादा बुरा हाल ज्योति का है। ज्योति बार-बार अचेत हो रही है और लोग इसे संभाल रहे हैं। यही हाल परिवार के सभी सदस्यों का है।
पिता ने किया बेटी, पत्नी का पिंडदान
मंगलवार को लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में सुबह पीडि़त परिवार और उनके रिश्तेदार अस्थियां उठाने पहुंचे जहां उन्होंने विधि विधान के साथ अस्थियां उठाईं और इसके बाद पिता ने अपनी पत्नी और बेटी-बेटे का पिंडदान किया। मुक्तिधाम में एक सात लोगों का पिंडदान जब परिवार के सदस्य कर रहे थे तो आंखों से आंसू छलक उठे।
पीडि़त परिवार से मिलने के लिए सिर्फ उन्हीं को जाने दिया जा रहा है, जो उनके परिवार के सदस्य और बाहर से आने वाले रिश्तेदार हैं। रोशनीघर की ओर जाने वाले ट्रैफिक को पुलिस ने डिवाइडर लगाकर बंद कर दिया है। पुलिसकर्मी मुस्तैदी तैनात हैं और हर आने-जाने वाले से पूछताछ कर रहे हंै।
रोशनीघर रोड पर पेंट कारोबारी गोयल परिवार के साथ हुई घटना के बाद आज शहर के कई बाजारों के शटर डाउन रहे। पेंट कारोबारियों ने अपने शटर नहीं उठाए, यह जानकारी दीपक गोयल ने दी। साथ ही दाल बाजार में कारोबारियों ने शटर डाउन रखे, रस्सी बाजार में भी दुकानें नहीं खुलीं तो वहीं लोहिया बाजार व ज्येंद्रगंज के व्यापारियों ने भी दुकानें बंद रखीं।
मृतकों को दी श्रद्धांजलि
अचलेश्वर मंदिर के भक्त एवं अग्रवाल परिवार जो रोशनीघर ग्वालियर में निवास करता है इस परिवार के सात सदस्य अग्नि कांड का शिकार हो गए परम पिता परमात्मा इन सप्त दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें। वहीं ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ की ओर से दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक व्यक्त करने वालों में महेन्द्र भदकारिया, महेश मुदगल, उमेश उप्पल, अनिल पुनियानी, कल्ली पंडित, सुरेश गौड़, सुरेश हिरेयानी, अरुण कैन, अनुज सिंह, हेमेंद्र, ललित अग्रवाल, गोविंद गुप्ता, बब्बन सेंगर आदि हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









