कोविड-19 से घबराने की जरूरत नहीं, सचेत व जागरूक रहने की आवश्यकता है: अश्विनी चौबे
May 18 2020
माइग्रेंट वर्कर्स का लगातार पलायन हो रहा है. कई लोगों का मानना है की इस वजह से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और सरकार इस पर काबू पाने में नाकाम रही है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री, अश्विनी कुमार चौबे ने न्यूज़18 इंडिया से ख़ास बातचीत में लोगों से ना घबराने की अपील की है. साथ ही बिहार में बढ़ते मरीज़ो के लए उन्होने बाहर से आए उन लोगों को ज़िम्मेदार ठहराया है जो चुपचाप आकर गाँवों मे रहने लगे.
बिहार में बढ़ते मामलों के बारे में बात करते हुए उन्होने कहा की राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के सहयोग से अच्छी तैयारी की है और राज्य कोरोना पर कंट्रोल करने मे सक्षम भी हो पाया है. “संख्या बढ़ी है पर आपको ये जान कर के प्रसन्नता होगी की लगभग 48% लोग ठीक हो कर घर वापिस गये है. बड़ी संख्या मे रिकवरी रेट भी बढ़ा है तो जहाँ जहाँ ऐसे छुपे रुस्तम गाँवों में गये, जिन्होने बताया नहीं बीमारी की बारे में, उस वजह से बीमारी फैली है.”
“मेरी बिहार प्रशासन से लगातार बातचीत होती रहती है. बिहार मे टेस्टिंग की केपॅसिटी भी बढ़ा दी गयी है. 7 लैब आज कल काम कर रही हैं. जहाँ एक भी टेस्ट लैब नही था, आज 7 लैब काम कर रही हैं. लगभग 34,500 जाँच हुई है. जबकि देश मे लगभग 16 लाख के पार जाँच हुई है,”
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









