वरिष्ठ अधिकारी व सांसद, विधायक मौके पर पहुंचे

May 18 2020

इंदरगंज थाना क्षेत्र के पास पेंट्स हाउस में आग लगने की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। इस दौरान पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने भी मौके पर पहुंचकर पीडि़त परिवार को ढांढस बंधाया। सुबह इंदरगंज चौराहे के पास स्थित गोयल पेंट्स हाउस में आग लगने की खबर मिलते ही संभागायुक्त एमबी ओझा, कलेक्टर विक्रम कौशलेंद्र सिंह, निगमायुक्त संदीप माकिन, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन मौके पर पहुंचे और सभी थाना प्रभारियों और पुलिस लाइन से मदद के लिए जवानों का बुला लिया। सूचना मिलने के बाद सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व मंत्री प्रद्यु न सिंह तोमर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, विधायक प्रवीण पाठक मौके पर पहुंचे और पीडि़त परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान फायर ब्रिगेड के नोडल अधिकारी केशव सिंह चौहान, फायर ऑफिसर उमंग प्रधान भी मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने में जुट गए।