32 गाड़ी लगा पानी

May 18 2020

 पेंट्स हाउस में आग लगने की खबर मिलने के बाद सबसे पहले महाराज बाड़ा स्थित सब स्टेशन से फायरकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जैसे ही आग पर नियंत्रण करना शुरू कर दिया। इस दौरान आग बढ़ती देख मु यालय को सूचना दी तो एक के बाद एक आधा दर्जन गाडिय़ां मौके पर आ गईं और आग बुझाने के लिए पानी फेंकना शुरू कर दिया। दुकान में कलर और तारपिन का तेल रखा होने के कारण आग पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो रहा था। फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने हाइड्रोलिक फायर ब्रिगेड भी मौके पर बुला ली, लेकिन जब दमकलकर्मी नियंत्रण नहीं कर पाए तो प्रशासनिक अधिकारियों ने एयरफोर्स से फायर ब्रिगेड को बुलाया। फायर ब्रिगेड द्वारा फोम का उपयोग भी किया गया जिससे आग पर काबू पाया गया।