सुध-बुध खो बैठे परिजन, हुए बेहोश

May 18 2020

सुबह आग लगने की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य जो लोग बाहर थे वह तुरंत ही पहुंचे और उन्होंने जैसे ही परिवार के सदस्यों को बाहर नहीं देखा तो वह अपनी सुध बुध खो बैठे। इस दौरान कई बार उन्होंने मकान में घुसने की भी कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद पुलिस अफसर और लोगों ने इन्हें पकड़कर बाहर निकाला। जैसे-जैसे परिवार के सदस्यों की बॉडी बाहर आईं तो परिजन बेहोश हो गए। बाहर हरिओम गोयल, श्याम गोयल थे। आग लगने की खबर मिलते ही इनके रिश्तेदार भी आ गए और वह भी अचेत हो गए।