कांटेक्ट हिस्ट्री छिपाने वाले ही बढ़ा रहे हंै कोरोना पॉजीटिव केस

May 17 2020

ग्वालियर। जिला प्रशासन के बार-बार आग्रह करने के बाद भी शहर में आने वाले ऐसे सैकड़ों लोग चुपचाप शहर में प्रवेश कर घर पहुंचकर प्रशासन का सहयोग नहीं कर रहे हैं। यही कारण है कि शहर में रोजाना ही कोरोना संक्रमित मरीज सामने आकर प्रशासन व स्वास्थ्य अमले के लिए सिरदर्द बन रहे हैं। ऐसे लोगों पर अब विशेष स ती बरतते हुए जिला कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह व पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने आखिरी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि ऐसे लोग जो दूसरे शहरों के रेड जोन इलाके से आ रहे हैं अब जानकारी छिपाते मिले तो उनके  िालाफ कानूनी कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज की जाएगी। पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में देश के कई शहरों में फंसे अंचल के लोग इन शहरों से हजारों की सं या में वापस ग्वालियर लौट रहे हैं। प्रशासन द्वारा शहर के मुहाने पर बनाए गए चेकिंग प्वांइटों से सीधे एंट्री नहीं लेते हुए ये लोग शहर में पहुंचने वाले दूसरे रास्तों से गुपचुप तरीके से एंट्री लेकर अपनी कांटेक्ट हिस्ट्री छिपाकर शहर में कोरोना संक्रमण फैलाने के लिए सुपर स्प्रेडर साबित हो रहे हैं। बीते एक सप्ताह में जितने भी पॉजीटिव मरीज मिले हंै ये सभी दूसरे शहरों से ही ग्वालियर शहर में ही नहीं पहुंचे थे बल्कि शहर में आने की जानकारी ाी प्रशासन व स्वास्थ्य अमले से छिपाई थी।
शहर में अब कोई भी व्यक्ति शहर को जोडऩे वाले इन वैकल्पिक एंट्री प्वाइंटों से प्रवेश नहीं कर सके इसके लिए प्रशासन ने शहर की सरहद पर बनाए गए आठ अधिकृत प्वाइंटों के अलावा शहर से जुड़े इन सब-वे मार्गों पर भी पुलिस व पहुंचने वाले लोगों की जांच के लिए डॉक्टरों की टीम की तैनाती की जा रही है।                 
अभी केवल शहर के सरहद पर बनाए गए चेकिंग प्वाइंटों पर बाहर से आने वाले लोगों की केवल थर्मल गन से ही जांच कर प्रवेश देकर उन्हें क्वारेंटाइन किया जा रहा है। ऐसे में कई लोग कोरोना संक्रमित जांच सैंपल में मिल रहे हंै। अब ऐसे लोगों की जांच चेकिंग प्वाइंटों पर ही जांच के लिए भोपाल से आए जांच बूथ रखकर मौके पर ही जांच सैंपल लिए जाएंगे।