क्वारेंटाइन सेंटर में किया आयुष दवाई वितरण

May 17 2020

ग्वालियर। शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवम् चिकित्सालय द्वारा रविवार को आरोग्य कषाय 20 काढ़ा का निर्माण कर डॉ अकीला बेगम, डॉ प्रवीण चिरगईया, मुकेश शर्मा,नोडल अधिकारी डॉ प्रवेश मिश्रा ने कवारेंटाइन सेंटरों पर विभिन्न टीमों के माध्यम से पहुंचकर रोग प्रतिरोधक क्षमता हेतु काढ़ा वितरण किया गया
डॉ अकीला ने बताया कि हमें एक दिन पूर्व शाम को कितने लोगो के लिए काढ़ा तैयार करना है इसकी जानकारी के साथ काढ़ा तैयार कर अगले दिन सुबह आयुष टीम काढ़ा निर्मित कर वितरण के लिए विभिन्न क्वारेंटिन सेंटरों पर वितरण करने जाती है।