मुसाफिरों को पिलाया पानी, खिलाया भोजन

May 17 2020

ग्वालियर। सिकरौदा तिराहे पर महाराष्ट्र और गुजरात से परिवार के साथ मोटरसाइकिल, कार, ऑटो और अन्य साधनों से आने वाले 500 लोगों को भोजन जिसमें छोले, चावल, म_ा, नमकीन, बच्चों को बिस्कुट और पानी की बोतलें पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ प्रधान आरक्षक भागीरथ सिंह ने अपनी टीम के साथ वितरित किए। इस दौरान एडवोकेट पल्लव त्रिपाठी, एडवोकेट सुनील शर्मा, यूनियन बैंक मैनेजर विवेक उपाध्याय, प्रतीक सक्सेना, मुनेंद्र बैस, शिवम सोनी, सुधीर परिहार, हरीश शर्मा आदि मौजूद थे।