सांसद शेजवलकर एवं जिलाध्यक्ष ने अपने हाथों से श्रमिकों को पहनाएं जूते चप्पल
May 17 2020
ग्वालियर। लॉकडाउन के चलते महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात आदि मध्यप्रदेश के पडोसी राज्यों से हर दिन हाइवे से हजारों की सं या में श्रमिक आवागमन कर रहे हैं। ऐसे श्रमिकों को भोजन, पानी, नाश्तें की व्यवस्था के साथ जो श्रमिक नंगे पैर चल रहे हैं उन्हें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जूते चप्पल पहनाकर सेवाभाव में जुटे हुए है। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के सांसद विवेक नारायण शेजवलकर और जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने ग्वालियर के मालवा कॉलेज स्थित हाइवे पर श्रमिकों को अपने हाथों से चरणपादुका पहनाकर उन्हें भोजन और पानी वितरित किया।
कोई भूखा न रहे इस बात की चिंता करें कार्यकर्ता
सांसद श्री शेजवलकर ने कहा कि लॉकडाउन में अन्य राज्यों में फंसे श्रमिकों के लिए केन्द्र और राज्य सरकार विभिन्न माध्यमों से राहत कार्यो में जुटी हुई है। लेकिन श्रमिकों का एक बडा वर्ग है जो लगातार आटो, दोपहिया वाहन, ट्रक और पैदल नंगे पैर अपने घरों की ओर निकल चुका है। यह बडा ही मार्मिक दृश्य है। ऐसे श्रमिकों के लिए देश भर में भारतीय जनता पार्टी सेवा कार्यो में जुटी हुई है।
जिलाध्यक्ष ने पहनाई चप्पल, बोले हर संभव मदद करेंगे
मालवा कोलेज स्थित हाइवे पर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा श्रमिकों के लिए लगाएं गए स्टॉल पर श्रमिकों को पानी, नाश्ता, फल और भोजन की व्यवस्था की गयी थी। अध्यक्ष ने वाहनों से जाने वाले श्रमिकों को पानी, भोजन पैकेट वितरित किए। उन्होंने अपने हाथों से श्रमिकों को चप्पल पहनाएं। श्रमिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं के इस कार्य की सराहना की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









