क्वारंटाइन सेंटरों और कोरोना संक्रमित वाले क्षेत्र किए सेनेटाइज
May 17 2020
ग्वालियर। शहर में हर दिन बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की सं या के बाद अब प्रशासन सकते की हालत में हैं, जिसके चलते कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने नगर निगम को सभी क्वारंटाइन सेंटरों के साथ ही उन क्षेत्रों को भी सेनेटाइज करने के निर्देश दिए थे, जहां संकमित मिले है, इसके बाद निगम अमला तेजी से हरकत में आया है और सुबह से ही इसके द्वारा सेनेटाइजेशन का काम शुरु कर दिया गया।
गाड़ी व पंपो से सेनेटाइजेशन
नगर निगम के सात अमलों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर सुबह से सेनेटाइजेशन का काम शुरु किया। सबसे पहले उन जगहों को सेनेटाइज किया गया, जिन्हे क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है। इसमें सत्कार वाटिका, स्वास्थ्य परिवार कल्याण केंद्र सिटी सेंटर, क्षेत्रीय स्वास्थ्य परिवार केंद्र, श्याम वाटिका, गोला का मंदिर, विधिचंद्र धर्मशाला पड़ाव, चंद्रलोक होटल स्टेशन बजरिया, जैन छात्रावास राजपायगा रोड, नया बाजार व सि स हॉस्पिटल कैंसर पहाडिय़ा शामिल हैं। यहां गाडिय़ों द्वारा पहले बाहर से सेनेटाइजेशन करने के साथ फोगिंग भी की गई। इसके बाद पंप से भीतर के क्षेत्र सेनेटाइज किए गए।
इसके अलावा जिन क्षेत्रों में संक्रमित मिले हैं वहां भी निगम का अमला पहुंचा है और सेनेटाइजेशन का काम किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में प्रमुख रूप से बहोड़ापुर, हजीरा, चेतकपुरी, मोतीझील आरआर टावर, एबीरोड, सिल्वर स्टेट, बरा रोड, लक्ष्मीपुरम में सेनेटाइजेशन किया गया।
इमरजेंसी अमला भी तैयार
इसके अलावा अब एहतियात के तौर पर निगम ने अलग से आपातकालीन अमला भी तैयार किया है। चूंकि निगम कर्मचारी एक समय के बाद ड्यूटी समाप्त कर घर चले जाते ह,ैं ऐसे में यह अमला 24 घंटे तैयार रहेगा और किसी भी तरह की इमर्जेंसी होने पर तुरंत वहां पहुंचेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









