पंजाब से आए 279 मजदूर, चने खाकर गुजारे दिन

May 16 2020

ग्वालियर। देश में जारी लॉकडाउन के चलते बीते 51 दिनों से पंजाब के श्रीहंद पंजाब में परिवार के साथ फंसे अंचल के 279 प्रवासी मजदूरों को शनिवार की दरमियानी रात श्रमिक स्पेशल ट्रेन नंबर 04588 एक बजकर दस मिनट पर ग्वालियर पहुंची।
ट्रेन से आए मजदूरों ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान परिवार के साथ चने खाकर एक-एक दिन गुजारा। ग्वालियर पहुंचे यात्रियों ने कहा कि गांव में ही भूखे रह लेंगे लेकिन अब मजूदरी करने दूसरे शहरों में नहीं जाएंगे। लॉकडाउन के कारण देश के कई बड़े शहरों में मजदूरी करने गए अंचल के हजारों मजूदर काम नहीं मिलने के कारण बेरोजगार होने के कारण अपने घरों में वापसी का इंतजार कर रहे हैं। बीते एक सप्ताह में दस हजार से अधिक श्रमिक परिवारों सहित इन शहरों से श्रमिक एक्सप्रेस से सफर कर वापस ग्वालियर लौट चुके हैं।  पंजाब के श्रीहंद शहर से अंचल में रहने वाले 279 प्रवासी मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ग्वालियर पहुंची। ग्वालियर पहुंचे सभी मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए प्लेटफार्म नंबर एक के पोर्च में मौजूद डॉक्टरों द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग से जांच करने के बाद सभी को सर्कुलेटिंग एरिया में खड़ी बसों में सवार कर झांसी रोड स्थित मालवा कॉलेज भेज दिया गया। रात में ग्वालियर पहुंची यह श्रमिक स्पेशल ट्रेन जिसमें एक हजार से अधिक मजदूर सवार थे उन्हें लेकर कटनी के लिए रवाना हो गई।