पंजाबी परिषद ने हाईवे से घर जा रहे लोगों को भोजन व अन्य सामग्री दी

May 16 2020

 ग्वालियर। पंजाबी परिषद समिति के मु य परामर्शदाता कुलवीर भारद्वाज ने अपनी एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि समिति द्वारा आई टी एम कॉलेज होते हुए डबरा बाय पास रोड, चौराहा, मालवा कॉलेज से पहले विधिवत टेन्ट शामियाने लगाकर उन दूर दराज से चले श्रमिको और उनके परिवारो के लिये निशुल्क भोजन, शीतल जल, छोटे बच्चों के लिये बिस्किट के पेकेट तथा जो बच्चे या बड़े नंगे पैर चल रहे है उनके लिये हवाई चप्पले वितरित की जा रही है। यह सेवा सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक निरंतर जारी रहेगी।
इस महामारी से पूरा विश्व संक्रमण काल से जूझ रहा है। इस विषम संकट की घड़ी मे हम सब मिलकर तन मन धन से सहयोग करे। कोई रात को भूखा न सोये ऐसा हमारा प्रयास हो। इस पुण्य कार्य मे पंजाबी परिषद का भरपूर योगदान हो यही हमारा प्रयास है। जो लोग भी सेवा कार्य मे आना चाहते है वह अपनी सेवायें दे सकते हैं।
इस पुण्य कार्य में प्रमुख रूप से लाल टिपारा गोशाला के प्रमुख सन्त रिषभ महाराज के सानिध्य मे कुलवीर भारद्वाज,अशोक मारवाह, मधु भारद्वाज, जीके सूरी, पृमिला मारवाह, खंडेलवाल ने सभी सामाजिक बंधुओ से अपील की है कि वह इस पुण्य कार्य मे सेवा कर सहयोग दे।