वाहनों को सेंनीटाइज होना आवश्यक- जादौन
May 16 2020
ग्वालियर। कोरोनावायरस महामारी की तरफ बढ़ रहा है ऐसे में कोरोनावायरस से बचने के लिए हम सभी को सचेत होकर रहना होगा इसके लिए स्वयं जागरूक हो और मानकर चलें कि कोरोना अब हमारी जीवन शैली का हिस्सा बन चुकी है। जिससे हमें पूरी तरह सचेत रहना होगा इस दौर में वैश्य एंड मुखर्जी पेट्रोल पंप कलेक्ट्रेट के पीछे जहां दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को सैनिटाइज किया जा रहा है जो आज बहुत ही आवश्यक है यह बात पूर्व साडा अध्यक्ष राकेश जादौन ने अपनी चार पहिया गाड़ी को सैनिटाइज कराने के वक्त कही। राकेश जादौन ने कहा कि वाहन चाहे वह दोपहिया हो या चार पहिया व्यक्ति के जीवन का परिवहन के लिए महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है जिसे सैनिटाइज कराना बेहद आवश्यक है वाहन सैनिटाइज कराने के बाद कोरोना से काफी हद तक बचा जा सकता है। गाड़ी सैनिटाइज कराना बेहद आवश्यक है।
पेट्रोल पंप के संचालक असीम वैश्य ने बताया कि सेनेटाईजिंग फोगिंग द्वारा कर रहे है, सेनेटाईजर जिसमे कम से कम 70 प्रतिशत अल्कोहल होता हैं वह कोरोनो वायरस के खिलाफ प्रभावी होता हैं। वाहन के अधिकांश भाग एवं लगभग हर आंतरिक सतह एवं एयर कंडीशन के अंदर तक फोगिंग द्वारा सेनेटाईजर के कण डाले जाते है, पंप के संचालक अनंत वैश्य ने बताया कि हम 70 प्रतिशत अल्कोहल आधारित सैनिटाइजऱ का उपयोग कर रहे हैं जो जीवों को उनके प्रोटीन को विकृत करके और उनके लिपिड को भंग करके नष्ट करता है और अधिकांश बैक्टीरिया और कई वायरस के खिलाफ प्रभावी है। फोगिंग के 30 मिनट बाद तक गाड़ी में धूम्रपान या किसी भी प्रकार के अग्नि प्रज्वलन से बचना होगा क्योकि सेनेटाईजर जिसमे अल्कोहल होता हैं अत्यंत ज्वनशील होता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









