मरीज बढ़ रहे, फिर भी सतर्कता नहीं बरत रहे
May 16 2020
ग्वालियर। मरीजों की सं या में निरंतर इजाफा हो रहा है लेकिन इसके बाद भी शहरवासी सतर्कता बरतने को तैयार नहीं हैं। कहीं ऐसा न हो जरा सी लापरवाही सभी के लिए भारी पड़ जाए। प्रशासन जरूरत की चीजों पर राहत दे रहा है, लेकिन इसका फायदा लोग उठा रहे हैं और न तो सोशल डिस्टेंसिंग कापालन कर रहे हैं और न ही चेहरे पर मास्क लगा रहे हैं। सब्जी के ठेले पर भीड़ इस कद्र लगा रहे हैं जैसे फ्री में मिल रही हो। हर किसी को सामान जल्दी लेने की पड़ी है जिसके चलते वह शारीरिक दूरी को भूला देते हैं। लॉकडाउन के तीसरे चरण में प्रशासन द्वारा नरमी बरती जा रही है और पुलिस अफसर भी स ती नहीं कर रहे हैं और जिसका फायदा लोगों ने उठाना शुरू कर दिया है। शहर के हर बाजार में लोग सुबह से रात तक सड़कों पर बैठकर गप्पे लड़ा रहे हंै। सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक को आलम यह रहता है कि हर जगह जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। दूध की दुकान हो या फिर मेडिकल स्टोर। सभी जगह गोले बनाए गए हैं, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। किराने और सब्जी के ठेले पर तो भीड़ इस कद्र लग रही है कि जैसे अब मिलेगी ही नहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









