नाकों पर वाहनों की शुरू हुई तलाशी

May 16 2020

ग्वालियर। कोरोना वायरस के एक साथ 13 मरीज मिलने के बाद प्रशासन स त हो गया है और हाइवों पर तैनात चेकिंग अधिकारियों को हिदायत दे दी है कि कोई भी वाहन बिना चेकिंग के नहीं निकलेगा।  कोरोना मरीजों की सं या बाहर से आने के कारण हर रोज बढ़ती जा रही है और 56 दिनों में पहली बार एक साथ 13 पॉजिटिव शुक्रवार को निकले हैं।
गुजरात, अहमदाबाद, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान सहित कई जिलों से लोग अपने घर पहुंचने के लिए चोरी छिपे लोडिंग वाहनों में सवार होकर आ रहे हैं, तो कई लोग ऑटो व दुपहिया वाहनों से ही अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। ऐसे में बीमारी बढऩे का अंदेशा बना हुआ है। हाइवे पर चेकिंग प्वाइंटों की सुस्ती के कारण लोग आसानी से सीमाएं पार कर रहे हैं। इस दृश्य को जब हमने देखा और प्रकाशित किया तो प्रशासन सचेत हो गया और आज आलम यह है कि किसी भी वाहन को बिना चेकिंग के नहीं निकलने दिया जा रहा है। ट्रकों को रूकवाकर तलाशी ली जा रही है और जो लोग वाहनों में सवार हैं उनकी थर्मल स्क्रिनिंग भी हो रही है। शनिवार सुबह से ही पुलिस के जवान वाहनों को रोककर पास चेक कर रहे हैं और जो वाहनों में सवार हैं उनसे भी पूछताछ की जा रही है।                  
दूसरे शहरों से वाहन न मिलने के कारण पैदल चलकर आ रहे मजदूरों और उनके परिजनों को पुलिस रोककर पूछताछ कर रही है। पुलिस अफसरों द्वारा मजदूर परिवारों को भोजन दिया जा रहा है साथ ही स्क्रिनिंग कराई जा रही है।
इन प्वाइंटों पर बढ़ी सतर्कता
ट्रेवलिंग करने वालों के कारण कोरोना के मरीजों की सं या में इजाफा हो रहा है। अब तक जितने भी कोरोना पॉजीटिव मिले हैं वह सभी बाहर से आए हंै, जिसके चलते प्रशासन ने कड़े कदम उठा दिए हैं और आज अतिरिक्त बल व प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है। शहर के पुरानी छावनी, विक्की फैक्ट्री बेला की बावड़ी, महाराजपुरा, रिठौरा, जौरासी सहित कई चेकिंग प्वाइंटों पर बल तैनात है और हर आने जाने वाले से पूछताछ की जा रही है।