मानव सेवा समिति ने गोले के मंदिर गरीब बस्तियों में बाटे भोजन के पैकेट
May 16 2020
ग्वालियर। आर्थिक संकंट के इस दौर में और देश में चल रही इस भयानक महामारी से पूरा देश पीडि़त है। हर एक वर्ग आर्थिक संकट के साथ कर्ज में डूब चुका है। व्यक्तियों के पास पैसा समाप्त हो गया है और खाने के लिये भोजन भी नहीं है। इस संकंट से उभरने के लिये समाजसेवी लगातार आगे आकर के मदद करने में लगे हुये है। लोगों के घरों तक राशन, खाना लगातार पहुॅचाया जा रहा है। इससे गरीब तबके के लोगों ने एक हद तक राहत की सांस ली है। इसी क्रम में गोले के मंदिर के पास गरीब बस्तियों मे मानव सेवा समिति के द्वारा भोजन के पैकेट वितरित किये गये, जिसमें मु य अतिथि के रूप में भगवताचार्य रामवरण शास्त्री मौजूद रहे। भोजन वितरण समाजसेवी कृष्णकान्त तिवारी की अध्यक्षता में समिति के जिला संयोजक गौरव योगी व युवा साथियों के आपस के सहयोग से कराया गया। गौरव योगी व उनकी पूरी टीम द्वारा लगातार भोजन वितरण व भोजन सामग्री वितरण किया जा रहा है। इस मौके पर भागवताचार्य रामवरण शास्त्री ने बताया, कि समाजहित का कार्य यहा रूकने वाला नहीं है यह लगातार सतत रूप से पूरे शहर में चलता रहेगा। हमारा उदेश्य है, कि कोई भी परिवार भूखा न सोये। हर एक गरीब को मदद पहुॅचाई जाये। देश में चल रही महामारी से उभरने के लिये हम सभी को एकजुट होकर के कार्य करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही कार्यक्रम संयोजक गौरव योगी ने बताया, कि समाजसेवी कृष्णकान्त तिवारी की अध्यक्षता में लगातार पूरे जिले में यह कार्य सतत चलता रहेगा। अधिकतर देखने में आ रहा है कि गरीब परिवारों के साथ ही मिडिल क्लास परिवार भी इस घड़ी में संकंट की स्थिति में है। हमारी पूरी टीम के द्वारा जल्द ही मिडिल क्लास परिवारों तक मदद पहुचाई जावेगी। अधिकांशत: देखने में आता है। कि मिडिल क्लास परिवार संकोच बस अपनी बात नहीं रख सकते और न ही किसी से मदद मांग सकते। आज इस भोजन वितरण कार्यक्रम में विशेष सहयोगी के रूप में पूर्व सूवेदार मेजर सुरेश चन्द्र गोस्वामी, जीतेन्द्र सिंह सेंगर, ओम राजावत, छोटू राजावत, आकाश कौरव, वार्ड संयोजक अंकुर बुंदेलिया, कोषाध्यक्ष पिंटू कटारिया, संगठन मंत्री विशाल राजपूत, गिर्राज वर्मा, जीतू रजक, विवेक वर्मा, रामू वर्मा, अजय कटारिया, नीरज रजक एवं अनेक पदाधिकारीगण समाजसेवी ने सहयोग प्रदान किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









