शारदा विद्यापीठ स्कूल में लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर

May 16 2020

ग्वालियर।  के.एस.होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज द्वारा श्री शारदा विद्यापीठ हायर सेकेंडरी स्कूल में निशुल्क़ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया शिविर में शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर रविंद्र कुशवाह तथा डॉक्टर मनीष श्रीवास्तव एवं डॉ अमित आर्य द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग कर कोरोना वाइरस से बचाव हेतु आयुश विभाग की दवाइयाँ वितरित की गयी इसमें त्रिकटु चूर्ण, गिलोय घनवटी, जड़ी बूटियों वाला नासिका छिद्र में लगाने का तेल , महिलाओं को आयरन की कमी को दूर करने के लिए आयरन एवं फोलिक एसिड के सिरप, एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए हो योपैथिक दवाइयां भी दी गई। शिविर में सोशल डिस्टन्सिंग का पालन कऱते हुए लोगों को दवा वितरित की गयी इस अवसर पर कोरोना वायरस से बचने एवं रोकथाम कैसे की जाए इस पर भी प्रकाश डाला गया 
    शिविर का आयोजन समाज सेविका एवं महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती रेशू राजावत ने किया। इस शिविर में वरिष्ठ समाजसेवी हीरेंद्र अग्रवाल द्वारा जरूरतमंद को सुखा राशन भी बांटा गया। इस शिविर में स्कूल के संचालक ओके सिंह, डॉ सीबी शर्मा, डॉ अनिल सिंह सिकरवार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष डॉ बलराम बघेल, भगत सिंह मंडल के उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, दिनेश यादव एवं युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष  ज्ञानेंद्र भदोरिया, मनीष शर्मा, प्रदीप शर्मा, जांबाज सैनिक के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चंद्रवीर चौहान, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह तोमर, एडवोकेट बंटी शर्मा, समाजसेवी केशव सिंह परमार, कप्तान सिंह सिकरवार, सुखदेव सिंह भदोरिया, गजेंद्र सिंह भदोरिया, कृष्णपाल सिंह भदौरिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।